भाजपा सदस्यता महापर्व 2024 :बगहा भाजपा कार्यालय में सदस्यता अभियान का किया गया शुभारंभ, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रहे केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दुबे।
भाजपा सदस्यता महापर्व 2024 :बगहा भाजपा कार्यालय में सदस्यता अभियान का किया गया शुभारंभ, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रहे केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दुबे।






भाजपा का सदस्यता अभियान हुआ शुरू,कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रहे केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दुबे।
बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर
बगहा।बगहा भाजपा कार्यालय में सदस्यता अभियान 2024 का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष सह जिला सदस्यता प्रभारी हृदया दुबे ने किया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे,जिला अध्यक्ष भूपेंद्र नाथ तिवारी,बगहा विधायक राम सिंह ने भाजपा का सदस्यता ग्रहण कर सदस्यता अभियान 2024 का शुरुआत किया। जिसमें सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ग्रहण किया साथ ही क्षेत्र के सुप्रसिद्ध डाक्टर कृष्णमोहन राय, जमुनापुर टड़वलिया पंचायत के मुखिया उपेन्द्र दीक्षित,माहीपुर भतौड़ा के मुखिया दुर्गेश ठाकुर,रामपुरवा के मुखिया सुमन सिंह ,पूर्व प्राचार्य रविकेश मिश्रा ,बगहा के प्रतिष्ठित व्यावसायिक शंभू अग्रवाल,राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मदन मोहन गुप्ता, थारू समाज से हेमराज पटवारी के साथ साथ सैकड़ों गणमान्यजनों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता ग्रहण कराया गया।केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि बीजेपी पार्टी का यह सदस्यता अभियान ऑनलाइन मोड पर शुरू किया गया है। इस अभियान में मिस्ड कॉल, नमो ऐप, वेबसाइट और क्यूरआर कोड स्कैन करके कोई भी सदस्य बन सकता है। भाजपा में कोई भी व्यक्ति सिर्फ 6 साल ही पार्टी का सदस्य रह सकता है। 6 साल होने के बाद एक बार फिर से पार्टी का सदस्य बनाया जाता है।हर 6 साल के बाद सभी कार्यकर्ताओं एवं मंत्रियों को सदस्यता ग्रहण करना पड़ता है इसके साथ ही किसी पद के लिए कम से कम 100 लोगों की सदस्यता दिलानी पड़ती है।इस दौरान श्री दुबे ने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि 1990 से लेकर 2005 तक यहीं आरजेडी की सरकार रहीं यहीं चंपारण को मिनी चम्बल के नाम से जाना जाता था। वही श्री दुबे ने कहा कि फिर से बिहार की जनता पीछे जाना नहीं चाहती है।बगहा विधायक राम सिंह ने
उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के तहत लोगों से संपर्क करके जोड़ने के लिया प्रेरित किया।जनहित के कार्यों की जानकारी जनता को देते हुए पार्टी की सदस्यता दिलाने के कार्य में सभी लोग जुट जाए। मौके पर ऋतु जयसवाल,मनोज कुमार सिंह, सतीश वर्मा,सुजीत सिंह, अचिंत्य कुमार लल्ला,अजय शर्मा राय,चंद्रभूषण सिंह ,केशव चौबे,नंदकिशोर राम,मनोज कुमार सिंह,सतीश वर्मा,दिवाकर चौधरी,उज्ज्वल पांडेय कुंदन, मन्ने सिंह,शैलेश दुबे के साथ- साथ सैकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
