ArchitectureBest News StoryFestivelMake it ModernNew Lookझमाझम ख़बरदेश दुनिया

मत्स्य पालन कर आत्म निर्भर बनेंगे कृषक, तभी होगा समुचित विकास – आशुतोष प्रकाश

मत्स्य पालन कर आत्म निर्भर बनेंगे कृषक, तभी होगा समुचित विकास – आशुतोष प्रकाश

बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर
बगहा।बगहा अनुमंडल अंतर्गत गंडक पार स्थित मधुबनी प्रखंड के दौनाहा पंचायत के वार्ड नं 8 दौनाहा में गुरुवार को वार्ड सदस्य पीताम्बर ठाकुर के दरवाजे पर मत्स्य किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल मत्स्य प्रसार पदाधिकारी आशुतोष प्रकाश ने की। कहा कि मत्स्य पालन से मत्स्य कृषकों का समुचित विकास संभव है। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन से जीवन यापन के स्तर में बदलाव होगा। अनुमंडल मत्स्य पदाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया है। मत्स्य प्रसार पदाधिकारी अरुण कुमार यादव एवं कुमुद प्रियदर्शी ने संयुक्त रुप से मत्स्य कृषकों को संबोधित किया। तथा उक्त योजना के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की। उन्होंने राहत सह बचत, भ्रमण दर्शन एवं मत्स्य प्रशिक्षण के अलावें मुख्यमंत्री तालाब मत्सि्य की विकास योजना के बारे में मत्स्य कृषकों को अवगत कराया। तथा विभिन्न अवयवों व सरकार द्वारा प्रदत्त अनुदान राशि के बारे में विस्तार पूर्वक अवगत कराया। कहा कि जिसके द्वारा प्रखंडाधीन मत्स्य कृषकों का विकास हो, जीवन यापन के स्तर में सुधार हो। इस अवसर पर किसान ध्रुव प्रसाद कुशवाहा, हरेन्द्र कुशवाहा, मुरारी कुशवाहा, पीताम्बर ठाकुर, शेर महमद मियां, लालमन निषाद, तुफानी निषाद, संजय मिश्रा, दुखी निषाद, मनु निषाद समेत दर्जनों की संख्या में लोग कृषक गोष्ठी में शामिल रहे।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!