Best News StoryFeaturedMake it ModernTravelझमाझम ख़बरदेश दुनिया

वाल्मीकिनगर में बीते रात्रि काफ़ी मशक्कत बाद वन विभाग की टीम ने 14 फीट लंबे अजगर का किया सफल रेस्क्यू

वाल्मीकिनगर में बीते रात्रि काफ़ी मशक्कत बाद वन विभाग की टीम ने 14 फीट लंबे अजगर का किया सफल रेस्क्यू।

बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर

वाल्मीकिनगर।वाल्मीकिनगर में शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया।जब एक विशालकाय अजगर रेंगता हुआ एक घर में घुसने लगा। गनीमत रही कि इससे पहले ही घर वालो की नजर पड़ गई। वहीं विशालकाय अजगर को देखकर लोगों में अफरा-तफरी महौल उत्पन्न हो गया। समाचार के मुताबिक मामला वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के मेन रोड टंकी बाजार स्थित थापा कॉलोनी का है।शुक्रवार की रात्रि एक विशालकाय अजगर सूरज थापा के घर में घुसने का प्रयास कर रहा था। घर वालो ने इसकी सूचना त्वरित वन विभाग को दी। घंटो मशक्कत के बाद 14 फीट लंबे अजगर का सफल रेस्क्यू किया गया।मोहल्ले के लोग लगभग दस बजे रात में खाना खाने के बाद सड़क किनारे टहलने निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर रेंगते हुए विशालकाय अजगर पर पड़ी। पर्याप्त रोशनी नहीं रहने के बावजूद लोगों को अजगर के रेंगने से घास में सरसराहट का आभास हो गया।उक्त लोगों ने मोबाइल का फ्लैश लाइट जलाकर देखा तो दीवार के सहारे अजगर घर के भीतर घुसने का प्रयास कर रहा था।जिसके बाद लोग हो-हल्ला करने लगे। लिहाजा मोहल्ले के काफी लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने वन विभाग को सूचना दी,जिसके बाद तत्काल वनकर्मी मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।इस बाबत वाल्मीकिनगर रेंजर राजकुमार पासवान ने बताया कि वीटीआर में अजगर बहुतायत संख्या में पाए जाते हैं।जंगल के आसपास गांव होने के कारण अमूमन शिकार व भोजन की तलाश में रिहायशी इलाकों का रुख करते हैं।पालतू कुत्ते, मुर्गे-मुर्गियां और बकरी भोजन के रूप में मिल जाते हैं। रेस्क्यू किए गए अजगर को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था की उसने किसी शिकार को निगला हुआ है।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!