CrimeFeaturedWorldक़ानूनी जानकारीझमाझम ख़बरदेश दुनिया

वाहन जांच के दौरान मुखिया पुत्र और पति पुलिस से हाथापाई करने मामले हुई प्राथमिकी दर्ज।

वाहन जांच के दौरान मुखिया पुत्र और पति ने पुलिस से हाथापाई मामले हुई प्राथमिकी दर्ज।

वाहन जांच के दौरान पुलिस से भिड़ा मुखिया का पुत्र,पति के साथ हुई हाथापाई

मुखिया पति पुलिस से हाथापाई में हुआ घायलzपूरे घटना में पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी भी हुए घायल।

बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर

बगहा।बगहा दो प्रखंड के नयागांव रामपुर पंचायत के मुखिया पति शेषनाथ बीन के पुत्रों द्वारा पुलिस से हाथापाई करने पर सोमवार को प्राथमिकी दर्ज किया गया। बगहा एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने बताया कि सोमवार को पटखौली थाना द्वारा मंगलपुर नयागांव में दैनिक वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में नयागांव रामपुर के मुखिया का पुत्र द्वारा वाहन अनियंत्रित तरीके से चलाने पर पुलिस द्वारा वाहन रोका गया।जिस पर पुलिस से दोनो ने हाथापाई की। इसी दौरान मुखिया पति शेषनाथ बिन अपने पुत्र को पुलिस की कार्यवाही करने पर पुलिस से दोबरा हाथापाई किया। इसके बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी की दर्ज किया गया। वहीं दूसरी ओर मुखिया पति शेषनाथ बिन के पिता झक्कड़ बिन ने आरोप लगाया कि मेरे दो नाती बीरज बिन और धीरज बिन बाइक से जा रहे थे। वाहन के सभी कागजात होने के बाद भी पुलिस द्वारा वाहन जांच के लिए रोका गया। उसके बाद पुलिस ने उन्हें पीटा।इसके बाद मेरे बेटे मुखिया पति शेषनाथ बीन और बहु मुखिया आशा देवी बचाव के लिए पहुंचे। जिसमें मेरा बेटा शेषनाथ बीन को पुलिस द्वारा बुरी तरीके से हाथापाई किया गया। जिसमें मेरा बेटा घायल हो गया। जिसका ईलाज बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। उसके बाद पुलिस ने अपने हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए ले गए हैं। वही इस पूरे घटना में पुलिस के पदाधिकारी और पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। जिनका ईलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया जा रहा है। जिस पर एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने कहा कि पुलिस से हातपाई करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर कुछ लोगों पर प्राथमिक दर्ज की गई है।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!