सड़क सुरक्षा व परिवहन विभाग के नियमों को चालक करें पालन, अन्यथा होगी कार्रवाई – चौतरवा थानाध्यक्ष
सड़क सुरक्षा व परिवहन विभाग के नियमों को चालक करें पालन, अन्यथा होगी कार्रवाई – चौतरवा थानाध्यक्ष

बिहार डेस्क/निज संवाददाता
बगहा।बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना पुलिस ने असमाजिक तत्वों, शराब धंधेबाजों एवं चोरी की घटना पर लगाम लगाने के लिए सोमवार को नेशनल हाईवे मुख्य मार्ग के थाना के समीप घंटों वाहन जांच अभियान चला कर लगभग 10 हजार 500 रुपये की राजस्व वसुली की है। पुलिस इन्स्पेक्टर सह चौतरवा थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बगहा के आदेश के आलोक में नियमित व सुचारू रुप से वाहन जांच अभियान चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सब – इन्स्पेक्टर संजय कुमार के नेतृत्व में एन एच 727 मुख्य मार्ग के थाना के समीप घंटों वाहन जांच अभियान चला कर 10 हजार 500 हजार रुपये की राजस्व वसुली सुबह 11 बजे तक की गई। उन्होंने बताया कि वाहन जांच के दौरान असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखते हुए शराब धंधेबाजों के विरुद्ध लगाने के लिए लगातार वाहन जांच अभियान चलाई जा रही है। सब – इन्स्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि नियमित वाहन जांच अभियान चलाने से राजस्व वसुली के साथ ही बाईक चोरी की घटना पर लगाम लगाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि वाहन जांच के क्रम में बाईक की कागजात, लाईसेंस, हेलमेट इन्शुरेंश समेत विभिन्न प्रकार के कागजातों की जांच की गई। बाईक चालकों के पास संबंधित कागजात नहीं रहने पर जुर्माना वसुल की गई। चौतरवा पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हडकंप मच गया है।
