सदस्यता महापर्व 2024: भाजपा नेता श्वेतमणि कुमार सिंह उर्फ तुषार सिंह ने क्षेत्र की सम्मानित जनता की समस्याओं का निराकरण करने के साथ ही 4000 प्लस सदस्यों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
सदस्यता महापर्व 2024: भाजपा नेता श्वेतमणि कुमार सिंह उर्फ तुषार सिंह ने क्षेत्र की सम्मानित जनता की समस्याओं का निराकरण करने के साथ ही 4000 प्लस सदस्यों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
भाजपा सदस्यता आभियान 2024 के तहत बिहार में श्वेतमणि कुमार सिंह उर्फ तुषार सिंह बने मोदी मित्र।
बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर
बगहा।विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने पूरे हिन्दुस्तान में अपने पार्टी की मजबूती के लिए देश भर में सदस्यता आभियान चला रही है। इसी कड़ी मे बिहार भाजपा इकाई के पार्टी नेताओं की भी इस ज़िम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं। वही बगहा विधान सभा के बगहा थाना क्षेत्र के डुमरिया निवासी भाजपा के युवा पीढ़ी के संघर्सशील नेता श्वेतमणि कुमार सिंह उर्फ तुषार सिंह ने अपने क्षेत्र का दौरा कर सम्मानित जनता की समस्याओं से अवगत हो निराकरण करने के साथ भाजपा सदस्यता अभियान को चलते हुए 4000 प्लस सदस्यों को जोड़ा है। इसको लेकर भाजपा के बिहार इकाई के कंट्रोलर ने तुषार सिंह को मोदी मित्र का किताब देकर बगहा को सम्मानित किया है इसके साथ ही बिहार के घनश्याम कुमार को 1400 प्लस तथा इंजीनियर सत्येंद्र कुमार ग्यारह सौ प्लस भाजपा के सदस्यों को पार्टी के हित में जोड़ा जिसको लेकर इनको भी मोदी मित्र का खीताब देकर भाजपा इनको भी सम्मानित किया है। इस दौरान भाजपा नेता तुषार सिंह ने कहा कि इस गौरवशाली खीताब से बगहा विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कारण है कि विधानसभा क्षेत्र में डोर टू डोर प्रत्येक घरों में सम्मानित जनता से मिलकर उनके हित में कार्य किये जा रहे हैं।जिसको लेकर भाजपा जैसी राष्ट्रीय पार्टी के तरफ लोगों का रुझान काफी बेहतर ढंग से हो लगातार बढ़ रहा है। हालाकि भाजपा सदस्यता अभियान के तहत मुझे पंद्रह से बीस हजार सदस्यों को एक साथ जोड़ कर भाजपा का मंत्र के रुप में सबका साथ, सबका विकास को सही चरितार्थ करना है।