Best News Storyझमाझम ख़बरराहत कार्यविभागीयसमस्या

सीओ ने नाव के द्वारा बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण।

सीओ ने नाव से बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण।

सीओ ने चकदहवा गांव में बाढ़ पीड़ितों के बीच किया राहत सामग्री वितरण।

बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर
बगहा।प्रखंड बगहा दो के अंचलाधिकारी निखिल द्वारा सोमवार को बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। अंचलाधिकारी निखिल ने बताया कि वाल्मीकि बैराज से पानी छोड़ने के बाद कई पंचायत के गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिसको देखते हुए प्रशासन द्वारा राहत सामग्रियों का वितरण किया गया। वही अंचलाधिकारी ने नाव की सहायता से लक्ष्मीपुर रमपुरवा पंचायत के चकदहवा गांव में बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लिया और लोगों से उनसे हाल-चाल लेकर सरकार द्वारा मिलने वाली मदद को हर संभव पहुंचने की बात कही। सीओ ने कई जगहों पर अपने निगरानी में राहत सामग्री का वितरण कराया। वही बाढ़ पीड़ितों को अंचल बगहा दो द्वारा राहत सामग्री में ढाई किलो चूड़ा, आधा किलो मीठा ,एक किलो चना का वितरण किया जा रहा है। वही दूसरी ओर आंचल बगहा दो में राहत सामग्री पैक कर बगहा अनुमंडल के बाढ़ प्रभावित पीड़ितो इलाकों में भेजा जा रहा है। जिसमें बगहा नगर में भी कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिसमें बगहा दो के एसपी, कार्यालय, मंगलपुर ,कैलाश नगर,रतनमाला बगहा एक आदि कुछ स्थानों बाढ़ का पानी घुस गया है। जिसका निरीक्षण एसडीम, एसपी और अन्य प्रशासनिक पदाधिकारीयों ने किया। इसके बाद पदाधिकारी द्वारा बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भेजने की बात कही। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सशस्त्र सीमा बल की सहायता ली जा रही है। जिनकी मदद से बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री और सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर पहुंचा जा रहा है।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!