Best News StoryMake it ModernNew LookPolice Good WorkReviewsक़ानूनी जानकारीझमाझम ख़बरदेश दुनिया

एसपी ने पुलिस केंद्र स्थित पुलिस बैरक एवं सुरक्षा की दृष्टिकोण से व्यवहार न्यायालय बगहा का किया औचक निरीक्षण,पुलिस पदाधिकारी,कर्मियों को एसपी ने दिया कई आवश्यक दिशा-निर्देश।

एसपी बगहा ने पुलिस केंद्र स्थित पुलिस बैरक एवं सुरक्षा की दृष्टिकोण से व्यवहार न्यायालय बगहा का किया औचक निरीक्षण,पुलिस पदाधिकारी,कर्मियों को एसपी ने दिया कई आवश्यक दिशा-निर्देश।

बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर

बगहा।पुलिस अधीक्षक,बगहा सुशांत कुमार सरोज द्वारा पुलिस केंद्र स्थित पुलिस बैरक का औचक निरीक्षण किया गया तथा उक्त पुलिस कर्मियों को साफ-सफाई से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। एसपी ने पुलिस कर्मियो को पुलिस बैरक में साफ-सफाई सहित संचिका का रख- रखाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।उन्होंन सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और रविवार को साफ सफाई, फिटनेस के लिए व्यायाम योग के माध्यम से खुद को स्वस्थ रखने के लिए निर्देशित किया साथ ही एसपी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है। जब एक पुलिसकर्मी का शरीर और मन स्वस्थ रहता है, तो वह बेहतर परिणाम के साथ बेहतर कार्य संपादित कर पाता है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक,बगहा सुशांत कुमार सरोज ने सुरक्षा की दृष्टिकोण से व्यवहार न्यायालय बगहा का औचक निरीक्षण किया गया।इस दौरान एसपी ने तैनात पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस कर्मियो से परिचय प्राप्त करते हुए व्यवहार न्यायालय बगहा के सुरक्षा को लेकर आवश्यक जानकारी प्राप्त किये और उन्होंने सम्बंधित पदाधिकारी,कर्मियों को सुरक्षा संबंधित कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!