Best News StoryFeaturedMobile PhonesNew LookPolice Good WorkReviewsदेश दुनिया
Trending

01 अभियुक्त गिरफ्तार,14 लीटर एम०एल० अंग्रेजी शराब बरामद,वाहन जांच 88,000 रूपये का काटा गया चालान।

एसपी के कई जन-सुनवाई की गई एवं परिवादियों के शिकायतों का निस्तारण हेतु संबन्धित थाना के पदाधिकारियों को दिया आवश्यक निर्देश।

01 अभियुक्त गिरफ्तार,14 लीटर एम०एल० अंग्रेजी शराब बरामद,वाहन जांच 88,000 रूपये का काटा गया चालान।

एसपी के कई जन-सुनवाई की गई एवं परिवादियों के शिकायतों का निस्तारण हेतु संबन्धित थाना के पदाधिकारियों को दिया आवश्यक निर्देश।

बिहार डेस्क,बगहा। बगहा पुलिस जिला में विगत 24 घंटा में 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है,कुल-17, वारंट तथा 02 कुर्की का निष्पादन किया गया है, जिसमें जमानतीय 04 तथा अजमानतीय 13 हैं। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज ने गुरुवार को प्रेस रिलीज़ जारी करके दिया।उन्होंने बताया कि बगहा पुलिस जिला अंतर्गत भैरोगंज थाना द्वारा वारंट में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया साथ ही रामनगर थाना द्वारा 14 लीटर एम०एल० अंग्रेजी शराब बरामद किया गया हैं।उन्होंने बताया कि बगहा पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु वाहन जॉच किया गया। जॉच के क्रम में चौतरवा थाना द्वारा-25,000, यातायात थाना द्वारा-20,000, बगहा थाना द्वारा-7,000, लौकरिया थाना द्वारा-6,000, बथवरिया थाना द्वारा-6,000, पटखौली थाना द्वारा-5,000, धनहीं थाना द्वारा-5,000, नौरंगिया थाना द्वारा-3,000, नदी थाना द्वारा-3,000, रामनगर थाना द्वारा-3,000, सेमरा थाना द्वारा-2,000, पिपरासी थाना द्वारा-2,000, भैरोगंज थाना द्वारा-1,000, इस प्रकार कुल 88,000 रूपये का जुर्माना लगाया गया। एसपी,बगहा सुशांत कुमार सरोज के निर्देशानुसार अपराध की रोकथाम एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु बीते रात्रि पेट्रोलिंग के क्रम में सभी चौक-चौराहे पर पुलिस प्रशासन मुस्तैदी के साथ मौजूद थे। गुरुवार को एसपी,बगहा के द्वारा कार्यालय में कई जन-सुनवाई की गई एवं परिवादियों के शिकायतों का निस्तारण हेतु संबन्धित थाना के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!