15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बगहा एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों,कर्मियों को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान करने हेतु दिलाई शपथ।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को दिलाई गई शपथ।

15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बगहा एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों,कर्मियों को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान करने हेतु दिलाई शपथ।
बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज बगहा पुलिस केंद्र में पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को शपथ ग्रहण कराते हुए।
बिहार डेस्क/बगहा।15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिस केंद्र बगहा परिसर में शनिवार को पुलिस अधीक्षक,बगहा सुशांत कुमार सरोज द्वारा सभी पुलिस पदाधिकारियों,कर्मियों को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान करने हेतु शपथ दिलाई गई। बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस केंद्र बगहा में सभी पुलिस पदाधिकारियों,कर्मियों को शपथ ग्रहण कराया गया कि हम भारत के नागरिक,लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते की हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देह की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए,निर्भीक होकर,धर्म,वर्ग,जाति, समुदाय,भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, शपथ ली गयी। पुलिस कार्यालय में अधिनस्थ समस्त अधिकारी,कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही एसपी बगहा सुशांत कुमार सरोज के निर्देशानुसार बगहा पुलिस जिला अंतर्गत सभी थाना में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों कर्मियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा के संबंध में शपथ दिलाई गई।मौके पर एसपीडीओ बगहा कुमार देवेंद्र कुमार सहित तमाम पुलिस पदाधिकारी,पुलिस कर्मी उपस्थित थे।