Republic day
गृह रक्षा वाहिनी पुलिस जिला बगहा कार्यालय में जिला समादेष्टा(डीएसपी ) अनिल कुमार वर्मा द्वारा किया गया झंडोतोलन
76वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहार गृह रक्षा वाहिनी पुलिस जिला बगहा कार्यालय में जिला समादेष्टा द्वारा किया गया झंडोतोलन
बिहार डेस्क/बगहा।देश के 76वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहार गृह रक्षा वाहिनी पुलिस जिला बगहा कार्यालय में जिला समादेष्टा (डीएसपी) अनिल कुमार वर्मा द्वारा आन बान शान से झंडोतोलन किया गया। झंडोतोलन के दौरान गृह रक्षा वाहिनी व पुलिस जवानों ने सयुक्त रूप से झंडे को सलामी दिए एवं राष्ट्रगान के समाप्ति के पश्चात भारत माता की जय, वंदे मातरम् आदि के नारों से गृह रक्षा वाहिनी परिसर में गुंजयमान रहा। बिहार गृह रक्षा वाहिनी बगहा पुलिस जिला के जिला समादेष्टा(डीएसपी ) अनिल कुमार वर्मा ने बगहा पुलिस जिला के समस्त लोगों को गणतंत्र दिवस हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए गृह रक्षा वाहिनी के उपबल्धियों व कार्यों को गिनाया। इस अवसर अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा गौरव कुमार,पुलिस अधीक्षक, बगहा सुशांत कुमार सरोज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार देवेंद्र,भूमि उप समाहर्ता अंजलिका कृति,अंचलाधिकारी बगहा एक नर्मदा श्रीवास्तव,अंचल पुलिस निरीक्षक,बगहा संजय पाठक, कार्यालय गृह रक्षकों में अशोक कुमार शुक्ला,चंद्रेश्वर सिंह,कार्यपालक सहायक चंद्रमणि,डाटा ऑपरेटर प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, सिपाही गोविंद कुमार और मृत्युजंय गिरी सहित तमाम होमगार्ड जवान व गणमान्य लोग उपस्थित रहें।