Republic day
बगहा एसपी ने बगहा पुलिस जिले के आमजनों,छात्रों एवं बगहा पुलिस परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।
76वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर के विमल बाबू मैदान, एसपी कार्यालय तथा वार्ड न0-04 पटखौली महादलित में एसपी द्वारा किया गया ध्वजारोहण ।
बिहार डेस्क/बगहा।76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर को पुलिस अधीक्षक,बगहा सुशांत कुमार सरोज,बगहा पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगहा, कुमार देवेंद्र,परिचारी प्रवर पुलिस केन्द्र बगहा एवं अन्य पदाधिकारी, पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में बगहा नगर के ग्राउंड विमल बाबू मैदान बगहा-02, पुलिस अधीक्षक कार्यालय बगहा, पुलिस केन्द्र बगहा में गणतंत्र दिवस समारोह में आयोजित परेड का निरीक्षण किये।निरीक्षण उपरांत एसपी द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई साथ हीनगर परिषद बगहा वार्ड नंबर-04 स्थित महादलित टोला में रामजी पासवान के द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी गई, जहां उक्त जगह उपस्थित एसपी,बगहा के द्वारा छात्रों एवं आमजनों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए और बच्चों में कलम,कॉपी के साथ मिठाईयां भी बांटे।पुलिस अधीक्षक,बगहा सुशांत कुमार सरोज के द्वारा बगहा पुलिस जिले के आमजनों,छात्रों एवं बगहा पुलिस परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। एसपी ने इस दौरान बगहा पुलिस जिले के कार्यों एवं उपलब्धियों बताया। मौके पर अनुमंडल प्रशासन,बगहा प्रशासन सहित तमाम गणमान्य व स्थानीय लोग उपस्थित रहें।

