डीआईजी ने यातायात डीएसपी बगहा सहित तीन पर एफआईआर दर्ज करने का दिया आदेश।
बगहा एसपी ने यातायात डीएसपी सहित तीन सहयोगियों के विरुद्ध बगहा थाना में दर्ज कराया मुकदमा।

डीआईजी ने एसपी को यातायात डीएसपी बगहा सहित तीन पर एफआईआर दर्ज करने का दिया आदेश।
Big news/bihar desk
बगहा। चंपारण रेंज के डीआईजी हरि किशोर राय ने पुलिस उपाधीक्षक(यातायात)बगहा दिलीप कुमार सहित तीन सहयोगियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया हैं। यातायात डीएसपी दिलीप कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप में दोषी पाए गए हैं।यातायात डीएसपी के विरुद्ध पश्चिमी चंपारण ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन ने ओवरलोड ट्रकों के नाम पर अवैध वसूली और ट्रक छोड़ने की एवज में रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए डीआईजी को आवेदन दिया था। चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी हरि किशोर राय की जांच में आरोप सही पाए गए है। मामले में डीआईजी ने यातायात डीएसपी दिलीप कुमार,बगहा निवासी पिंटू कुशवाहा तथा धन्नजय सिंह सहित एक अन्य सहयोगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है साथ ही इस मामले की रिपोर्ट सरकार को भी भेजी गई है।समाचार के मुताबिक बगहा पुलिस जिला में यातायात डीएसपी दिलीप कुमार के भ्रष्टाचार के खिलाफ चंपारण ट्रक एसोसिएशन ने चंपारण रेंज के डीआईजी को आवेदन देकर शिकायत की थी कि यातायात डीएसपी ओवरलोडिंग के नाम पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली कर रहे हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष रामआशीष राव ने आरोप लगाया था कि वाहनों को जबरन रोका जाता है और कांटा कराने के दौरान जानबूझकर वजन बढ़वा दिया जाता है, जिससे गाड़ियां ओवरलोड दिखें। इसके बाद ट्रक चालकों से रिश्वत लेकर उन्हें छोड़ा जाता है। मोलभाव न होने पर ट्रक को डीटीओ या माइनिंग ऑफिसर के पास भेज दिया जाता है। इस मामले में डीआईजी हरिकिशोर राय ने बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज को जांच का निर्देश दिया है।एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि बगहा पुलिस जिला अंतर्गत यातायात डीएसपी बगहा के विरुद्ध आवेदक पश्चिमी चंपारण ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रामाशीष राव द्वारा समर्पित परिवाद पर डीआईजी हरि किशोर राय द्वारा जांच के क्रम में दिए गए निर्देश के आलोक में यातायात डीएसपी दिलीप कुमार,बगहा निवासी पिंटू कुशवाहा,धनंजय सिंह एवं अन्य के विरुद्ध बगहा थाना में कांड संख्या 19/25 अंकित कर कांड के अनुसंधानकर्ता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,बगहा कुमार देवेंद्र को बनाया गया हैं। इस मामले में अग्रत्तर की जा रही हैं।