Best News Storyझमाझम ख़बरदेश दुनिया

धूमधाम से मनाई गई पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री की जयंती।

धूमधाम से मनाई गई पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री की जयंती।

सूर्या न्यूज़ रिपोर्टर हरिओम


फतेहपुर चौरासी, उन्नाव। पदम् विभूषित पूर्व गवर्नर एवं पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री, प्रांत गौरव रहे स्वर्गीय उमाशंकर दीक्षित की आज रविवार 12 जनवरी को 124वी जयंती उनके पैतृक स्थान ऊगू में धूम धाम से मनाई गई। फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के अंतर्गत ऊगू नगर पंचायत स्थित ज्वाला देवी बालिका विद्यालय में आज स्व पं उमाशंकर दीक्षित की एक सौ पच्चीसवीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में आरती बाजपेई व नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनुज दीक्षित एंव राजीव बाजपेई ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर उन्हें याद करते हुए कहा कि उन्हें गांव में लोग दद्दा जी कहा करते थे,। वे भारत सरकार मे गृह मंत्री के पद पर रह कर देश की सेवा की तथा कर्नाटक प्रदेश के राज्यपाल पद पर भीआसीन रहे। स्कूल की प्रधानाचार्या अंजू सिंह ने उनकी स्मृति में कहा कि उमाशंकर जी एक महान देशभक्त, उच्च कोटि के प्रशासक व समाज सेवक थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में देश की स्वाधीनता संघर्ष में योगदान दिया तथा उसके बाद देश के गृहमंत्री व परिवहन मंत्री रहकर राष्ट्र की सेवा की। इस मौके पर, सुनील द्विवेदी, प्रकाशचन्द्र,दीक्षित, दिनेशचंद्र त्रिवेदी, विनोद दीक्षित, सोनी, आकांक्षा, मुन्नू अग्निहोत्री, विवेक तिवारी, मनोज अग्नहोत्री,, बृम्हप्रकाश कन्नौजिया राजू दीक्षित, अरविन्द कन्नौजिया गोपाली यादव पप्पू आदि, उपस्थिति रहे। दद्दा जी की जयंती समारोह में विद्यालय की छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण भी किया गया।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!