झाँसी पुलिस प्रशासन अंतर्गत आज सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को SSP एवं SP सिटी द्वारा सम्मान से भावभीनी विदाई दी गयी

*झाँसी पुलिस प्रशासन अंतर्गत आज सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को SSP एवं SP सिटी द्वारा सम्मान से भावभीनी विदाई दी गयी—-*
*(रिपोर्ट-अमित मिश्रा,सूर्या न्यूज़ 24 ब्यूरो,झाँसी)*
झाँसी पुलिस कार्यालय में अधिवर्षता आयु पूर्णकर सेवानिवृत्त हो रहे निरीक्षक (रेडियो)-लक्ष्मीप्रसाद यादव,उपनिरीक्षक (रेडियो)-आलोक कुमार,उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस)-हरिश्चन्द्र,उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस)-हरीशंकर,उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस)-नरेश कुमार सचान,उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस)-सुरेश कुमार,उपनिरीक्षक (ना०पु०)-हुकुम सिंह,उप निरीक्षक (ना०पु०)राजेन्द्र सिंह तथा उर्दू अनुवादक (वरिष्ठ सहायक लिपिक)-मोहम्मद नईम मन्सूरी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक-सुधा सिंह (IPS) द्वारा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी।इस दौरान पुलिस अधीक्षक (नगर)-ज्ञानेंद्र कुमार सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण और सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण के परिवारीजन मौजूद रहे।