आम बजट 2025 से बिहार का होगा विकास”,युवाओं, किसानों व उद्यमियों की आय में वृद्धि के खुलेंगे नये मार्ग–पलक भारती।
महिलाओं को स्वावलंबी बनाएगा ये बजट।
आम बजट 2025 से बिहार का होगा विकास,”युवाओं, किसानों व उद्यमियों की आय में वृद्धि के खुलेंगे नये मार्ग– पलक भारती।
महिलाओं को स्वावलंबी बनाएगा ये बजट।
बिहार डेस्क/बगहा।जदयू पार्टी की जिला महासचिव सह प्रदेश सचिव (महिला प्रकोष्ठ) जदयू बिहार की पलक भारती ने आम बजट 2025- 26 की सराहना करते हुए इसे विकसित भारत के सपने को तेजी से साकार करने वाला बजट बतायी।
*महिलाओं को स्वावलंबी बनाएगा ये बजट*
पलक भारती ने बतायी कि यह बजट सभी वर्गों की महिलाओं के लिए लाभकारी है।पहली बार बजट में महिलाओं के लोन को एक्सटेंड करने के बात की गयी हैं।इसके साथ ही पांच लाख महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का भी प्रावधान किया गया है।महिलाओं के उद्योग और काम के लिए डिजिटल मार्केटिंग से प्रमोट करने का प्रावधान भी बहुत ही अच्छी पहल है।इससे महिलाएं स्वावलंबी बनेंगीपलक भारती ने बतायी की बजट मध्यम वर्गीय के लिए बहुत ही बेहतर हैं।12 लाख तक की आमदनी पर टैक्स में छूट दी गई है और यह सरकार का बहुत ही बड़ा कदम है।इस बजट में बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर भी विशेष जोर दिया गया है साथ ही एयरपोर्ट बनाने,पर्यटन का बढ़ावा देने की भी बात कही गई है साथ ही आईआईटी पटना के विस्तार के साथ-साथ फोरलेन सड़कों के नेटवर्क पर भी बजट दिया गया हैं।पलक भारती ने बतायी कि आम बजट 2025 में बिहार को मिले फंड से राज्य के बुनियादी ढांचे,स्वास्थ्य,शिक्षा और कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव आएगा।इस बजट में युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों के हित में सर्वसमावेशी दृष्टिकोण के साथ कई दूरगामी फैसले लिये गये हैं। इन सौगातों से युवाओं, किसानों व उद्यमियों की आय में वृद्धि के नये मार्ग भी खुलेंगे।बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मजबूत नेतृत्व और केंद्र सरकार के साथ बेहतर तालमेल का नतीजे से बिहार को यह लाभ मिला हैं।




