Crime
बगहा पुलिस जिले में वाहन जांच के दौरान 3,02,100 रूपये काटा गया चालान।

बगहा पुलिस की कार्रवाई में 24 अभियुक्त गिरफ्तार,71.52 लीटर देशी चुलाई शराब एवं 47.64 लीटर अग्रेंजी शराब बरामद।
बगहा पुलिस जिले में वाहन जांच के दौरान 3,02,100 रूपये काटा गया चालान।
बिहार डेस्क/बगहा।बगहा पुलिस जिला में विगत 24 घंटा में 24 अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है,कुल-22 वारंट का निष्पादन किया गया हैं जिसमें जमानतीय 10 अजमानतीय 12 है।उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक, बगहा सुशांत कुमार सरोज ने बुधवार को प्रेस रिलीज जारी करके दिया उन्होंने बताया कि बगहा पुलिस जिले अंतर्गत बगहा थाना,रामनगर थाना, चौतरवा थाना,सेमरा थाना,लौकरिया थाना,चिउटाहां थाना,धनहा थाना,नौरंगिया थाना, गोवर्धना थाना,भितहा थाना ,पिपरासी थाना द्वारा शराब के काण्ड तथा अन्य काण्ड मामले में 24 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया साथ ही 71.52 लीटर देशी चुलाई शराब एवं 47.64 लीटर अग्रेंजी शराब बरामद किया गया।एसपी ने आगे बताया कि बगहा पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु वाहन जॉच किया गया। जॉच के क्रम में बगहा थाना द्वारा-55,000 चौतरवा थाना द्वारा-26,00 रामनगर थाना द्वारा-56,000, धनहाँ थाना द्वारा-17,000 पिपरासी थाना द्वारा-3,000 भितहाँ थाना द्वारा-7,000 पटखौली थाना द्वारा-18,000 नदी थाना द्वारा-6,000 गोवर्धना थाना द्वारा-14,000 बथवरिया थाना द्वारा-14,000 भैरोगंज थाना द्वारा-15,000 नौरगिया थाना द्वारा-22,500 चिउटाहा थाना द्वारा-9,000 बगहा नगर थाना द्वारा-7,000 लौकरिया थाना द्वारा-12,000 सेमरा थाना द्वारा-9,000 यातायात थाना द्वारा-35,000 इस प्रकार कुल-3,02,100 रूपये का जुर्माना लगाया गया।बुधवार को पुलिस अधीक्षक,बगहा सुशांत कुमार सरोज के निर्देशानुसार माघ पुर्णिमा के अवसर पर अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच किया गया


