Best News StoryFeaturedMobile PhonesNew LookPolice Good WorkReviewsWorld
Trending

चंपारण रेंज के डीआईजी हरि किशोर राय पहुंचे बगहा पुलिस जिला

डीआईजी ने बगहा पुलिस जिले के पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के कर्तव्यों और दायित्वों का कराया बोध।

चंपारण रेंज के डीआईजी हरि किशोर राय ने पहुंचे बगहा पुलिस जिला,विमलबाबू के खेल मैदान में परेड का किया निरीक्षण।

डीआईजी ने बगहा पुलिस जिले के पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के कर्तव्यों और दायित्वों का कराया बोध।

 

 

बिहार डेस्क/बगहा। पुलिस उप महानिरीक्षक, चम्पारण क्षेत्र,बेतिया हर किशोर राय मंगलवार की दोपहर बगहा पुलिस जिला पहुंचे।जहां पूर्व से पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज के निर्देशानुसार बगहा नगर के विमल बाबू के खेल मैदान में सार्जेंट के नेतृत्व में पुलिस केन्द्र के जवानों द्वारा परेड की तैयारी की गई हुई थी।वही विमलबाबू खेल के मैदान में चंपारण रेंज के डीआईजी हरि किशोर राय के पहुंचने पर एसपी ने पौधा भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान डीआईजी ने बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज के साथ के परेड का निरीक्षण किया। परेड समाप्ति के पश्चात डीआईजी हरि किशोर राय ने पुलिस पदाधिकारियों समेत जवानों को उनके कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने ने विधि व्यवस्था संबंधी कई आवश्यक निर्देश भी दिए। डीआईजी ने कहा कि लगातार अभ्यास से परेड में निखार आता है। हालांकि अन्य जिलों की अपेक्षा बगहा का कार्य या परेड संतोषजनक रहा। डीआईजी ने बगहा पुलिस जिले के पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य करते हुए बिहार पुलिस का नाम रोशन करने की बात कही।उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय द्वारा लगातार संसाधनों को बेहतर किया जा रहे हैं।जितना भी संसाधन मिले।उसी में बेहतर कार्य करते हुए पुलिस का मान बढ़ाना है। डीआईजी ने बताया कि मुख्यालय से प्राप्त निर्देश के अनुसार 50 वर्ष से अधिक उम्र के पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मियों के पूर्व एवं वर्तमान के क्रियाकलापों और फिटनेस का निरीक्षण किया जायेगा। फिजिकल अनफिट व दागियों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की जायेगी। डीआईजी ने सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी को कम से कम 40 मिनट तक नियमित रूप से व्यायाम करने की सलाह दी और चार से पांच किलोमीटर वॉकिंग या रनिंग करने की बात कही ताकि सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी फिट रह सके। मौके पर इस अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगहा कुमार देवेंद्र, सार्जेंट मेजर समेत तमाम पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!