Best News StoryFeaturedMake it ModernMobile PhonesNew LookPolice Good WorkReviews
Trending

चंपारण रेंज के डीआईजी ने पुलिस केंद्र बगहा का किया निरीक्षण

डीआईजी ने पुलिस के सुदृढ़ीकरण और आधुनिकीकरण हेतु निर्माणाधीन भवनों के निर्माण कार्य के समीक्षा की।

चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय के द्वारा पुलिस केन्द्र बगहा का किया गया निरीक्षण।

डीआईजी ने पुलिस के सुदृढ़ीकरण और आधुनिकीकरण हेतु निर्माणाधीन भवनों के निर्माण कार्य के समीक्षा की।

बिहार डेस्क/बगहा।पुलिस उप महानिरीक्षक,चम्पारण क्षेत्र बेतिया हरकिशोर राय के द्वारा पुलिस केन्द्र बगहा का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस अधीक्षक, बगहा सुशांत कुमार सरोज पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) मुकेश चंद्र कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगहा कुमार देवेंद्र एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ पुलिस केन्द्र बगहा का निरीक्षण किया। इस दौरान चंपारण रेंज के डीआईजी ने रक्षित कार्यालय, शस्त्रागार, पुलिस मेस, उपस्कर शाखा, परिवहन शाखा, दिवा शाखा समेत सभी शाखाओं का विस्तृत निरीक्षण किया तत्पश्चात पुलिस उप-महानिरीक्षक ने पुलिस के सुदृढ़ीकरण और आधुनिकीकरण हेतु निर्माणाधीन भवनों के निर्माण कार्य के समीक्षा की। उन्होंने निर्माणाधीन भवनों की प्रगति का जायजा लिया और  पुलिस विभाग के जरूरतों के अनुसार सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा निर्माण कार्य को ससमय पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।मौके  सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!