Chhaava: एक दूसरे का चेहरा भी देखना पसंद नहीं करते थे विक्की कौशल और अक्षय खन्ना, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप।

Chhaava: एक दूसरे का चेहरा भी देखना पसंद नहीं करते थे विक्की कौशल और अक्षय खन्ना, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप।

Chhaava: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ को लेकर इसके निर्देशक ने दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पूरी शूटिंग के दौरान विक्की कौशल और अक्षय खन्ना एक दूसरे का चेहरा भी नहीं देखना चाहते थे।
विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ अपने ट्रेलर रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। इसके ट्रेलर ने फैंस को हिला के रख दिया, जिसके बाद से वह इसका बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। विक्की ने इस फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है। मुगल शहंशाह औरंगजेब के किरदार में अक्षय खन्ना नजर आए हैं। इस फिल्म को लेकर दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में पता चला कि छावा की पूरी शूटिंग के दौरान विक्की और अक्षय ने एक-दूसरे से कभी बातचीत नहीं की।
शूटिंग के दौरान एक-दूसरे से नहीं मिले विक्की-अक्षय
हाल ही में फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उटेकर ने खुलासा किया कि ‘छावा’ में फेस-ऑफ से पहले विक्की कौशल और अक्षय कुमार पहले कभी नहीं मिले थे। उन्होंने कहा, जिस दिन उनका एक साथ सीन शूट होना था, उसी दिन वह पहली बार एक-दूसरे से मिले और वह भी किरदारों के तौर पर।”
हैलो-हॉय भी नहीं करते थे दोनों अभिनेता
निर्देशक के अलावा विक्की कौशल ने बताया कि शूटिंग के दौरान वह गुड मॉर्निंग, गुडबाय या हैलो भी नहीं किया करते थे, क्योंकि अक्षय ने औरंगजेब का किरदार निभाया था और उन्होंने छत्रपति संभाजी महाराज का। वह सीधे अपना सीन फिल्माने के दौरान मिले। विक्की कौशल ने कहा, “विकी कौशल के रूप में अक्षय खन्ना से कोई संवाद नहीं हुआ।” विक्की कौशल ने इस दौरान बताया कि सीन की गंभीरता को देखते हुए वह एक दूसरे के साथ कुर्सी पर अगल-बगल भी नहीं बैठा करते थे। विक्की कौशल ने कहा, “यह स्वाभाविक रूप से नहीं हुआ। मुझे उम्मीद है कि फिल्म की रिलीज के बाद मैं उनसे बात कर पाऊंगा, लेकिन शूटिंग के दौरान हमने कभी एक-दूसरे से बातचीत नहीं की।”
इस दिन रिलीज होगी फिल्म

निर्देशक लक्ष्मण उटेकर ने खुलासा किया कि विक्की और अक्षय ने एक-दूसरे से बातचीत करने से इनकार कर दिया, क्योंकि वह अपने किरदारों में इतने डूबे हुए थे कि वे एक-दूसरे का चेहरा भी नहीं देखना चाहते थे। फिल्म में विक्की कौशल के अलावा रश्मिका मंंदाना भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 14 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
वीडियो न्यूज़ देखिये
