Best News StoryJhansi

झाँसी पुलिस प्रशासन द्वारा ‘बाल कल्याण समीक्षा विषयक कार्यशाला’ का हुआ आयोजन

*झाँसी पुलिस प्रशासन द्वारा ‘बाल कल्याण समीक्षा विषयक कार्यशाला’ का हुआ आयोजन—-*

*(ब्यूरो रिपोर्ट-अमित मिश्रा,सूर्या न्यूज़ 24,झाँसी)*

 

झाँसी जनपद अंतर्गत पुलिस लाईन,झाँसी सभागार में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)/नोडल अधिकारी (विशेष किशोर पुलिस इकाई)-गोपीनाथ सोनी की अध्यक्षता में किशोर न्याय बालकों की देख-रेख संरक्षण अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विशेष किशोर पुलिस इकाई में नामित थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों के उत्तरदायित्वों के समीक्षा विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में कृष्णा सक्सेना (अध्यक्ष बाल कल्याण समिति) और डॉक्टर-उत्सव राज (उप चिकित्सा अधिकारी,झाँसी) तथा सुश्री दीपिका शर्मा (श्रम परिवर्तन अधिकारी,झाँसी) एवं गोपाल सिंह यादव (प्रभारी निरीक्षक-AHTU/SJPU) व मुकेश कुमार (जिला समन्वयक-जनसभा संस्था),प्रीति त्रिपाठी (वन स्टॉप सेंटर),रोहिणी देवी यादव (रेलवे चाइल्ड लाईन) एवं सभी थानों पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी और कांस्टेबल-पर्वत सिंह तथा महिला कांस्टेबल-आरती सिंह SJPU उपरोक्त कार्यशाला में उपस्थित रहे….
जिसमें सभी थानों से आए बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी अन्य विभागों से आपसी समन्वय स्थापित रखते हुए व बच्चों से संबंधित सभी प्रकार की जिम्मेदारियों को बखूबी से निभाएं।उक्त कार्यशाला में बाल विवाह पर विशेष रूप से चर्चा की गई कि किसी भी थाना क्षेत्र में बाल विवाह की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल 1098 पर सूचित करें,जिससे कि बाल विवाह को पूर्णतः रोका जा सके।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!