Best News StoryJhansi
झाँसी रेलवे अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक ने सतर्कता एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु रेल कर्मचारियों का किया सम्मान

*झाँसी रेलवे अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक ने सतर्कता एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु रेल कर्मचारियों का किया सम्मान—-*
*(ब्यूरो रिपोर्ट-अमित मिश्रा,सूर्या न्यूज़ 24,झाँसी)*
झाँसी : झाँसी मंडल में संरक्षित रेल संचालन,सतर्कता एवं सजगता पूर्वक कार्य करने तथा गाड़ी संचालन के दौरान पाई गई अनियमितताओं पर त्वरित कार्रवाई कर सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने वाले कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया….
इस अवसर पर उत्तर-मध्य रेलवे अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक-दीपक कुमार सिन्हा झाँसी द्वारा चयनित कर्मचारियों को संरक्षा प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार ₹1000/- प्रदान किया गया।कार्यक्रम में मंडल के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।