Uncategorized
Trending

निरीक्षण

प्रत्येक गतिविधि की निगरानी कर रहा है नियंत्रण कक्ष। बिहा

जिलाधिकारी ने पुलिस नियंत्रण कक्ष बगहा का किया निरीक्षण।

प्रत्येक गतिविधि की निगरानी कर रहा है नियंत्रण कक्ष।

बिहार डेस्क/बगहा। पश्चिमी चंपारण के जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने गुरुवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष, बगहा का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया, सीसीटीवी, जीपीएस सिस्टम ट्रैकर आदि कार्यों का अवलोकन किया।पुलिस अधीक्षक, बगहा,  सुशांत कुमार सरोज ने पुलिस नियंत्रण कक्ष द्वारा किये जा रहे कार्यों से जिलाधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी के माध्यम से सूक्ष्मता के साथ निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों की भी निगरानी नियंत्रण कक्ष द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि नियंत्रण कक्ष में दक्ष पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो पल-पल की गतिविधि पर नजर रख रहे हैं।जिलाधिकारी ने कहा कि यह कार्य बेहद जरूरी है। नियंत्रण कक्ष के माध्यम से प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इससे विधि-व्यवस्था संधारण, क्राइम कंट्रोल आदि में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि बगहा पुलिस द्वारा नियंत्रण कक्ष के माध्यम से किये जा रहे कार्य सराहनीय है। प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी तत्परतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बगहा,  सुशांत कुमार सरोज, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा,गौरव कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा,सुजीत कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता, बगहा, अंजेलिका कृति सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!