07 मार्च, शुक्रवार को बगहा में होली मिलन समारोह।
आगामी 07 मार्च,शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे द्वारा बगहा में आयोजित की जा रही होली मिलन समारोह।
बिहार डेस्क/बगहा।आगामी 07 मार्च शुक्रवार के दिन 11:00 बजे से नगर के बॉम्बे बाजार,बगहा-01 के प्रांगण में केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।होली मिलन समारोह में केन्द्रीय राज्य मंत्री (कोयला एवं खान),भारत सरकार सतीश चन्द्र दुबे के अलावे बगहा विधायक राम सिंह, रामनगर विधायक भागीरथी देवी की गरिमामयी उपस्थित रहेगी।होली मिलन समारोह को सफल बनाने हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद उर्फ अचिंत्य कुमार लल्ला के नेतृत्व में बगहा भाजपा के पदाधिकारीगण एवं कार्यकता बंधुओ के साथ तैयारी बैठक किया गया।तैयारी बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह,ऋतु जायसवाल, केशव चौबे,हृदया दुबे,सुजीत चौरसिया,ओम निधि वत्स,सोमेश पांडेय,अमरेश श्रीवास्तव,नागेंद्र साहनी,राजन गुप्ता,विजय साहू, शैलेश दुबे,मणिशंकर दुबे,दीपू जायसवाल,रणधीर सिंह,रवि जायसवाल एवं दीपक सिंह के साथ-साथ बगहा भाजपा के कार्यकर्ता बंधुओ की उपस्थिति रही।