Uncategorized
Trending

आज से सभी राजस्व कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगो के समर्थन में रहेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

अंचल बगहा एक में कार्यरत सभी राजस्व कर्मचारी अपनी 17 सूत्री मांगों के समर्थन में 04 मार्च से रहेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

मांगों के समर्थन में 04 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे सभी राजस्व कर्मचारी

राजस्व कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर की आवाज बुलंद।

अंचल बगहा एक में कार्यरत सभी राजस्व कर्मचारी अपनी 17 सूत्री मांगों के समर्थन में 04 मार्च से रहेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर।

बिहार डेस्क/बगहा।अंचल बगहा एक में कार्यरत सभी राजस्व कर्मचारी अपनी 17 सूत्री मांगों के समर्थन में आगामी 4 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। सोमवार को अंचल बगहा-01 कार्यालय परिसर में बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के बैनर तले राजस्व कर्मचारियों ने अपनी 17 सूत्री मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया साथ ही सभी राजस्व कर्मचारियों ने कहा कि 04 मार्च मंगलवार से समस्त राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। मौके पर मौजूद राजस्व कर्मचारियों ने कहा कि सरकार हमारे साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ जिला शाखा पश्चिमी चंपारण के अध्यक्ष सोनू कुमार ने कहा कि यदि हमारी मांगो पर सरकार संज्ञान नहीं लेती हैं तो आने वाले दिनों में सभी राजस्व कर्मचारी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।उन्होंने बताया कि अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर आवाज उठाते हुए कहा कि सभी नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को अविलंब गृह जिला में पदस्थापन किया जाना चाहिए,सभी राजस्व कर्मचारियोंके कार्य एवं योग्यता के आधार पर वेतन सुधार किया जाए और ग्रेड वेतन 1900 के स्थान पर 2800 निर्धारित किया जाये।नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों एवं शेष पुराने वंचित राजस्व कर्मचारियों को यथाशीघ्र सेवा संपुष्टि करायी जाये।इसके अतिरिक्त पंचायत का प्रभार हटाया जाये और उन्हे राजस्व के अलावे अन्य किसी कार्य में नहीं लगाया जाये,सभी पंचायतों के लिए राजस्व कर्मचारी के अधिक पदों पर यथाशीघ्र बहाल किया जाये उनकी सुरक्षा और सम्मान को भी गारंटी दिया जाए।कुल मिलाकर सरकार राजस्व कर्मचारी के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार कर रही है।ऐसे में कर्मचारियों ने सरकार से सभी तरह की मांगों को स्वीकार कर लेने की अपील की है।मौके पर राजस्व कर्मचारी रुपेश कुमार,सोनु कुमार,प्रिंस कुमार,राहुल कुमार,अजीत कुमार,बैजु दिवाकर,नितेश कुमार,इंद्रजीत कुमार,नंद कुमार,अमित कुमार,फिरोज अंसारी आदि तमाम राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!