ARTO कार्यालय में बड़ी लापरवाही,लखनऊ RTO ने किया निरीक्षण खिड़कियां कागज से ढकी मिलीं,

उन्नाव …..
ARTO कार्यालय में बड़ी लापरवाही,लखनऊ RTO ने किया निरीक्षण खिड़कियां कागज से ढकी मिलीं,
रिपोर्ट दिनेश आर्या ब्यूरो चीफ
उन्नाव। लखनऊ के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) संजय तिवारी ने उन्नाव ARTO कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। गुरुवार को हुए निरीक्षण में कार्यालय की खिड़कियां कागज से ढकी हुई मिलीं। इससे कार्यालय की पारदर्शिता प्रभावित हो रही थी। बता दे कि RTO तिवारी ने एक घंटे के निरीक्षण में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने वाहन पंजीकरण में पारदर्शिता पर जोर दिया। ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने में नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। अवैध वाहनों पर कार्रवाई और बकाया कर वसूली तेज करने को कहा। ARTO उन्नाव श्वेता वर्मा को कार्यालय व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए। लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने को कहा गया। कार्यालय में अनुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त कार्य प्रणाली पर विशेष ध्यान देने के आदेश मिले। RTO ने स्पष्ट किया कि लापरवाही या भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालय का मुख्य काम जनता को सुविधाजनक और पारदर्शी सेवाएं देना है।