Best News StoryFeaturedMake it ModernMobile PhonesNew LookReviewsWorld
Trending

होली पर्व

ग्रामीण लोगों ने होली पर जमकर एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

बांसगांव मंझरिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य जयप्रकाश यादव ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन।

मौके पर सशस्त्र सीमा बल में कार्यरत सत्य प्रकाश पांडे सहित पंचायत के अन्य उपस्थित रहे।

भैरोगंज से विकास उपाध्याय की रिपोर्ट,,बगहा।बगहा पुलिस जिले अंतर्गत भैरोगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर कहीं कल शुक्रवार को होली मनाया गया तो वही कुछ जगहों पर शनिवार के दिन होली मनाया गया। ग्रामीण लोगों ने होली पर जमकर एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रखंड बगहा एक के पंचायत समिति सदस्य जयप्रकाश यादव ने अपने आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें पंचायत के अनेकों लोग पहुंचे जहां पंचायत समिति सदस्य जयप्रकाश यादव के द्वारा अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य ने कहा कि आज हमारे पंचायत में लोगों के द्वारा होली मनाया गया। जिसमें पंचायत से अनेक लोग पहुंचे रहे। उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारे का एक पर्व है। जिसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। बांसगांव मंझरिया पंचायत के सरपंच सुनील पासवान ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का पर्व है।हमारे पंचायत में पंचायत वासियों के द्वारा दो दिन होली मनाया गया।जिसमें कल शुक्रवार और शनिवार को जो शांतिपूर्ण रहा। मौके पर सत्य प्रकाश पांडे, सशस्त्र सीमा बल में कार्यरत पंचायत के धनंजय सिंह, कृष्णानंद सिंह, नन्हे पांडे, पवन कुमार पांडे, टैरी बारी, चुन्नू उपाध्याय ,चंदन शर्मा, पूर्व उप मुखिया सुमेश सिंह, राजा सिंह ,सहित पंचायत के अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!