FeaturedMake it ModernMobile PhonesNew LookReviewsWorldदेश दुनिया
Trending

मृत विवेक राज के परिजनों से मिले दिनेश अग्रवाल, ढांढस बंधाया।

बगहा के मलकौली में 14 वर्षीय विवेक की मौत की खबर सुनकर बगहा विधानसभा के भावी प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे

बगहा के मलकौली में 14 वर्षीय विवेक की मौत की खबर सुनकर बगहा विधानसभा के भावी प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।

दिनेश अग्रवाल ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए इस दुख की घड़ी में हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन।

बिहार डेस्क/बगहा।बगहा पुलिस जिला अंतर्गत पटखौली थाना क्षेत्र के नगर के वार्ड नंबर-01 मलकौली निवासी राजेश पड़ीत के पुत्र विवेक राज उर्फ गोलू जिसकी उम्र 14 वर्षीय की मौत की खबर सुनकर मेरा स्वाभिमान संस्था के अध्यक्ष सह बगहा विधानसभा के भावी प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। मृतक के पिता ने बताया कि 12 मार्च को अचानक विवेक राज घर से लापता हो गया बहुत खोजने के बाद भी कही पता नहीं लगने पर विवेक के पिता ने पटखौली थाना में 13 मार्च को गुमशुदगी का आवेदन दिया। 14 मार्च को विवेक की लाश शाम 4 बजे काली माता स्थान बगहा 2 गंडक नदी के पास पाया गया,परिवार वालों ने प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए उचित न्याय की मांग करते हुए दोषियों को सजा दिलाने की मांग की।दिनेश अग्रवाल ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में हर संभव मदद के साथ खड़ा हूं तथा यह भी कहा की प्रशासन से निवेदन करूंगा की पीड़ित परिवार को न्याय मिले तथा दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी हो।
मौके पर जितेन्द्र कुमार,प्रेम शंकर सिंह,अशोक राव,नसीम अशरफ आदि अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!