Best News StoryFeaturedMake it ModernMobile PhonesNew LookReviewsWorldझमाझम ख़बरदेश दुनिया
Trending

होली मिलन समारोह

भाजपा नेता तुषार सिंह ने बगहा विधायक राम सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष अचिंत्य कुमार लल्ला समेत कार्यकर्ताओं को अबीर-गुलाल लगाकर दिए होली पर्व की शुभकामनाएं।

 

भाजपा नेता श्वेतमणि सिंह उर्फ तुषार सिंह के द्वारा आयोजित किया गया होली मिलन समारोह।

 

 

भाजपा नेता तुषार सिंह ने बगहा विधायक राम सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष अचिंत्य कुमार लल्ला समेत कार्यकर्ताओं को अबीर-गुलाल लगाकर दिए होली पर्व की शुभकामनाएं।

 

 

भास्कर /विकास की रिपोर्ट।बगहा।रविवार को बगहा के डुमरिया फार्म स्थित भाजपा के युवा नेता तुषार सिंह उर्फ श्वेतमणि सिंह के निवास स्थान पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा बगहा विधायक राम सिंह के साथ-साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अचिंत्य कुमार लल्ला एवं भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।होली मिलन समारोह में लोक गायकों के होली लोक गीतों का सभी ने खूब आनंद उठाया साथ ही सांस्कृतिक और होली रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।भाजपा नेता तुषार सिंह ने आगंतुक अतिथियों में बगहा विधायक राम सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष अचिंत्य कुमार लल्ला,पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नाथ तिवारी, ऋतु जायसवाल, सोमेश पांडेय,हृदया दुबे,मनोज सिंह आदि को अंगवस्त्र से सम्मानित किये और इस दौरान एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं भी दिए। भाजपा नेता तुषार सिंह ने मंच के माध्यम से सभी से अपील किया गया कि होली भाईचारे के साथ मनाया जाए।सभी भाई मिलकर होली खेलें आपस में किसी प्रकार का विवाद नहीं करें मिलजुल कर रंग अबीर के साथ-साथ खुशी का त्योहार होली मनाएं।सभी लोग कोशिश करेंगे कि होली पर्व के दौरान का किसी प्रकार की रंग भंग नहीं करेंगे और सभी लोग भाईचारे के साथ मिलजुल कर होली मनाएंगे। तुषार सिंह ने कहा कि जनता की हित के लिए मैं सदैव तत्पर हूं और मेरे तरफ से होली पर्व के जिला वासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं। मौके पर बगहा विधायक राम सिंह,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नाथ तिवारी, ऋतु जायसवाल, सोमेश पांडेय,मनोज सिंह, हृदया दुबे,दयाशंकर सिंह,मुन्ना सिंह,नागेन्द्र साहनी,आनंद सिंह,विद्यानंद पांडेय,अशोक सिंह,हरिओम चौरसिया, राधेश्याम राम ,जेपी यादव इत्यादि भाजपा,जदयू कार्यकर्ता के साथ-साथ गणमान्य लोग एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!