बिहार दिवस
बगहा अनुमंडल में धूमधाम से मनाया बिहार दिवस।
बिहार दिवस के अवसर पर बगहा अनुमंडल कार्यालय से निकाली गई प्रभातफेरी,बगहा अनुमंडल में धूमधाम से मनाया बिहार दिवस।
बगह।बिहार दिवस के अवसर पर शनिवार की सुबह 07 बजे पूर्वाह्न में बगहा अनुमंडल कार्यालय से लेकर बगहा एक स्थित डीएम एकेडमी तक साइकिल रैली आयोजित की गई।जिसमें पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज, अनुमंडल पदाधिकारी बगहा गौरव कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता बगहा अंजलिका कृति, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगहा कुमार देवेंद्र, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बगहा सरोज कुमार बैठा, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बगहा-एक प्रदीप कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा -दो बिड्डू कुमार राम, अंचल अधिकारी बगहा -दो निखिल कुमार,बगहा एक राजस्व अधिकारी विकास कुमार,बगहा एक एवं दो प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव तथा अन्य पदाधिकारी,कर्मियों के द्वारा सुबह 07 बजे पूर्वाह्न में प्रभात फेरी (साईकिल) निकाली गई। प्रभातफेरी में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं ने बिहार की संस्कृति, गौरवशाली इतिहास और बगहा अनुमंडल की प्रगति से जुड़े नारों और पोस्टरों के माध्यम से जागरूकता फैलाई गई।जिसका उद्देश्य लोगों को इस वर्ष की थीम “उन्नत बिहार- विकसित बिहार” और बिहार राज्य की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, सतत् विकास तथा उज्जवल की संभावनाओं को उजागर करना है साथ ही बगहा अनुमंडल के विकास कार्यों के प्रति जागरूक करना है।प्रभात फेरी समाप्ति पश्चात बगहा अनुमण्डल परिसर में सुबह 09:00 बजे से पौधारोपण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, बगहा सुशांत कुमार सरोज, एसडीएम,बगहा गौरव कुमार भूमि सुधार उप समाहर्ता, बगहा अंजलिका कृति, नगर कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा अन्य पदाधिकारी,कर्मीगण के द्वारा पौधारोपण किया गया।इस दौरान एसडीएम गौरव कुमार ने बताया कि बिहार 113वीं वर्षगांठ मना रहा हैं।यह वर्ष 2025 न केवल राज्य के गौरवशाली इतिहास को याद करने का अवसर है।बल्कि बिहार के विकास, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और भविष्य की दिशा पर चर्चा करने का भी समय है। ताकि हर बिहारी इस क्षण को गौरवान्वित कर सके और बिहार की उज्ज्वल भविष्य की असीम संभावनाओं को साकार करें और इसे आगे बढ़ाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें।वही बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बगहा पुलिस वासियों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं देने के साथ ही बिहार के गौरवशाली इतिहास को संजोए कर रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बिहार अपना 113वां स्थापना दिवस मना रहा है।बगहा अनुमंडल की तरफ से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन कर बिहार दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बगहा एक एवं दो राकेश कुमार,प्रशांत पांडेय,कार्यक्रम पदाधिकारी बगहा दो संजीव कुमार राय,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बगहा एक पुनम कुमारी,बगहा-एक के अतिरिक्त बीईओ लक्ष्मी कांत श्रीवास्तव,बगहा दो बीईओ फुदन राम,विजय कुमार,नगर स्वच्छता पदाधिकारी अब्दुल बाक़ी,पटखौली थानाध्यक्ष अनिष कुमार,बगहा थानाध्यक्ष अनिल कुमार,उपसभापति प्रतिनिधि रवि गुप्ता,महिला पर्यवेक्षिका ममता कुमारी,मुनी कुमारी, पम्मी कुमारी,नीता कुमारी प्रियंका,अमृता राज,सविता कुमारी, रत्नम प्रिया,रानी कुमारी सहित सभी राजस्व कर्मचारी, बगहा अनुमंडल,प्रखंड के कर्मी और तमाम छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।