बिहार दिवस
राज्य की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, सतत विकास और उज्जवल भविष्य की सम्भवनाओं को उजागर करना : सुनिल
बिहार दिवस पर दिया उन्नत बिहार विकसित बिहार का संदेश।
राज्य की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, सतत विकास और उज्जवल भविष्य की सम्भवनाओं को उजागर करना : सुनिल
बिहार डेस्क,बगहा / पिपरासी। 22मार्च शनिवार को 113वें बिहार दिवस स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में सभी जगह हर्षोल्लास के साथ बिहार दिवस मनाया गया और प्रभातफेरी आदि निकाली गई। उच्च माध्यमिक विद्यालय डुमरी भगड़वा और राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय लक्षनहीं में बिहार दिवस मनाया गया।
शिक्षक सुनिल कुमार ने कहा कि इस वर्ष की थीम “उन्नत बिहार – विकसित बिहार”है जिसका उद्देश्य “राज्य की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, सतत विकास और उज्जवल भविष्य की सम्भावनाओं को उजागर करना” है।इस वर्ष बिहार 113वीं वर्षगांठ मना रहा है। हम सभी बिहार वासी मिलकर बिहार की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए, विकसित बिहार और बिहार के उज्जवल भविष्य की असीम संभावनाओं को साकार करें तथा इसे और आगे बढ़ने में अपना बहुमूल्य योगदान दें।