FeaturedMake it ModernMobile PhonesNew LookReviews
Trending

एक औरत की हत्या के खबर सुन बथुवरिया थाना क्षेत्र के बंगला टोला में परिजनों से मिलने पहुँचे बगहा विधानसभा के भावी प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल।

युवती के परिजनों को उचित न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा-- दिनेश अग्रवाल।

एक औरत की हत्या के खबर सुन बथुवरिया थाना क्षेत्र के बंगला टोला में परिजनों से मिलने पहुँचे बगहा विधानसभा के भावी प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल।


युवती के परिजनों को उचित न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा– दिनेश अग्रवाल।

बिहार डेस्क/बगहा।विगत 28 मार्च शुक्रवार की देर शाम बगहा विधानसभा अंतर्गत बथुवरिया थाना क्षेत्र के बंगला टोला में एक औरत की गला दबा कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।इस घटना की खबर सुन बगहा विधानसभा के भावी प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल युवती के मैके बांसगांव मंझरिया पंचायत के वार्ड नंबर 3 के बांसगांव पहुंचे तथा युवती के माता- पिता से मिलकर इस दुखद घटना की जानकारी ली तथा उन्हें उचित न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।माता पिता के अनुसार 28 मार्च की देर शाम उनकी बेटी की हत्या गला दबा कर कर दी गई थी।जिसका प्राथमिकी उन्होंने बथवरिया थाना में दर्ज कराईं हैं।उन्होंने बताया की उनकी बेटी जिसका नाम रेखा देवी उम्र 20 वर्ष हैं की शादी पिछले 2 दिसंबर 2024 को बंगला टोला निवासी ललन साह के पुत्र अजय साह के साथ बड़े ही धूमधाम से किया था।पिछले कई दिनो ससुराल वाले सोने की चैन की मांग कर रहे थे,जिसकी पूर्ति नहीं होने पर रेखा देवी की हत्या सास और ससुर ने मिलकर गला दबाकर कर दिया।घटना की पूरी खबर उनके मां-पिता तथा समस्त ग्रामीणों द्वारा सुनकर दिनेश अग्रवाल ने तुरंत बथवरिया थाना के थाना प्रभारी से बात किया तथा बोला की लड़की के पिता सुरेश साह की प्राथमिकी पर त्वरित कार्यवाही होनी चाहिए तथा उचित न्याय होना चाहिए।बथवरिया थाना प्रभारी ने भी भरोसा दिलाया की पीड़ित परिवार के साथ उचित न्याय होगा साथ ही दिनेश अग्रवाल ने सभी ग्रामीणों से बोला की हर परिस्थिति में दिनेश अग्रवाल इस परिवार तथा ग्रामीणों के साथ खड़ा हैं जब भी आपको जरूरत हो आप मुझे बुलाइए मैं तुरंत आपके साथ खड़ा मिलूंगा।मौके पर प्रमोद साह,विरझन साह,शिव पटेल,भोला पंडित,उपेंद्र साह,रंजीत पटेल,कलाम मियां सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!