Best News StoryFeaturedMake it ModernMobile PhonesNew LookReviewsझमाझम ख़बरदेश दुनिया
Trending

वाल्मीकि महोत्सव 2025

वाल्मीकिनगर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित करके वाल्मीकि महोत्सव का किया उदघाटन।           

मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि महोत्सव 2025 का किया उद्घाटन।

वाल्मीकिनगर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित करके वाल्मीकि महोत्सव का किया उद्घाटन।

बिहार डेस्क/वाल्मीकिनगर।महर्षि वाल्मीकि की तपोभूमि लव कुश की जन्मस्थली वाल्मीकिनगर में शनिवार को वाल्मीकि महोत्सव का भव्य उदघाटन सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित करके किया।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने उड़न खटोला हेलीकॉप्टर से वाल्मीकिनगर स्थित हवाई अड्डा पर लगभग 4 बजे पहुंचे।जहां वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार,वाल्मीकिनगर विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह और विधान पार्षद भीष्म साहनी ने बुक्के देकर सीएम नीतीश कुमार का स्वागत किया,उसके उपरांत उनका काफिला सभा स्थल नदी घाटी योजना उच्चतर विद्यालय के खेल मैदान में पहुंचा।सभास्थल पर पहुंचते हीं सूबे के मुखिया नीतीश कुमार को पश्चिम चम्पारण के जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय के द्वारा शॉल और मोमेंटो भेंटकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रांतीय गायन बिहार गीत से किया गया।जिसके सम्मान में सभी लोग खड़े हो गए।बिहार गीत के उपरांत मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि महोत्सव का दीप प्रज्वलित करके भव्य उद्घाटन किया।दीप-प्रज्ज्वलन के पश्चात् बिहार गीत की प्रस्तुति स्थानीय कलाकारों के द्वारा की गई।ततपश्चात् महर्षि वाल्मीकि और वाल्मीकिनगर का संक्षिप्त परिचय देते लघु फिल्म का प्रसारण किया गया।कार्यक्रम के शुरुआत में लौरिया विधायक सह कलाकार विनय बिहारी एवं गायक कलाकार इंदु सोनाली,अनुपमा यादव द्वारा गायन प्रस्तुत की गई।कार्यक्रम में युवा गायिका ममता महतो ने पद्मभूषण स्व.शारदा सिन्हा के लोक गीत गायन से समां बांध दिया। वही युवा गायिका अभी सुमन ने कलाकार विनय बिहारी के साथ कई सुर लगाएं।इस अवसर पर जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी,अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री-सह-प्रभारी मंत्री,पश्चिम चम्पारण, जनक राम, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री मोती लाल प्रसाद, सांसद सुनील कुमार, विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, विधायक सह कलाकार विनय बिहारी, विधायक भागीरथी देवी, विधायक उमाकांत सिंह, विधान पार्षद भीष्म सहनी,विधान पार्षद सौरभ कुमार,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ,मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ० गोपाल सिंह, जिला पदाधिकारी पश्चिम चम्पारण दिनेश कुमार राय,डीडीसी सुमित कुमार, एडीएम राजीव कुमार सिंह, एडीएम जांच विभाग कुमार रविन्द्र,डीआईजी हरिकिशोर राय, पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत सरोज,अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा गौरव कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता अंजलिका कृति, एसडीपीओ,बगहा कुमार देवेंद्र, बीडीओ बगहा एक एवं दो प्रदीप कुमार,बिडू कुमार राम, सीओ बगहा एक एवं दो नर्मदा श्रीवास्तव,निखिल,सीडीपीओ सावित्री दास,मनरेगा पदाधिकारी बगहा एक व दो राजेश कुमार गुप्ता, संजीव राय,महिला पर्यवेक्षिका बेबी सिंह,अमृता राज प्रियंका सहित कई पदाधिकारीगण,नेतागण एवं जदयू महिला नेत्री पलक भारती, लक्ष्मी खत्री,आरती निषाद,चांदनी कुमारी,विशिष्ट नेतागण,गणमान्य लोग और स्थानीय दर्शकगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!