Best News StoryUnnaoकृषि

राष्ट्रपति संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को किसानों ने सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रपति संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को किसानों ने सौंपा ज्ञापन


सूर्या न्यूज 24 रिपोर्टर हरिओम
उन्नाव भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेतृत्व में किसानों ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद के नेतृत्व में किसानों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। देश भर के किसान लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। हरियाणा और पंजाब की सीमा पर स्थित शंभू व खनौरी क्षेत्रों में किसान पिछले 13 महीनों से शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे थे। किसान संगठन न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मुद्दों पर सरकार से वार्ता कर रहे थे। किसानों का आरोप है कि सरकार के साथ वार्ता समाप्त होने के बाद जब वे अपने मोर्चों की ओर लौट रहे थे, पंजाब सरकार ने किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। प्रशासन ने दोनों मोर्चों को जबरन हटा दिया। बुजुर्ग किसानों और महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया।भाकियू जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद के अनुसार, किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। एमएसपी की कानूनी गारंटी से किसानों को बिचौलियों और मंडी में होने वाले शोषण से बचाया जा सकेगा। किसानों ने राष्ट्रपति से अनुरोध किया है कि वे इस गंभीर विषय पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का अधिकार संविधान प्रदत्त है, जिसे प्रशासन की कार्रवाई से कुचला जा रहा है। मांगें पूरी होने तक चलेगा आंदोलन किसान नेताओं ने कहा कि अगर सरकार जल्द से जल्द उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती, तो देशभर में किसान एक बार फिर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि किसान अपने अधिकारों के लिए हमेशा संघर्ष करते रहेंगे और जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होतीं, तब तक वे पीछे नहीं हटेंगे।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!