11 दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर बगहा में निकाली गई भव्य कलश यात्रा, महाजुलूस।
मेंहुडा में कलश यात्रा के साथ शुरु हुआ ग्यारह दिवसीय महायज्ञ।
11 दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा।
बिहार डेस्क/बगहा। प्रखंड बगहा एक के मेहुँड़ा पंचायत स्थित मेंहूडा गांव के राम जानकी मंदिर परिसर में 11 दिवसीय श्री श्री 108 श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर बुधवार को भव्य रुप से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा जुलूस मेंहुडा गांव स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर से निकलकर लगभग 12 किमी दूरी तय कर बगहा नगर स्थित राम जानकी मंदिर के समीप गंडक नदी से जल भर पुनः महायज्ञ स्थल पहुंचा। महायज्ञ में लगभग हजारों हजार की संख्या में कुमारी कन्याओं सहित महिलाओं ने अपने माथे पर कलश रख भगवान जय श्री राम के जयघोष लगाते रहे।इस दौरान जयघोष और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण गुंजायमान था। कलश यात्रा महाजुलूस में हाथी-घोड़े और बैण्ड बाजों के साथ भक्तिमय संगीतों से पुरे वायुमंडल को प्रदुषण मुक्त बना दिया। महायज्ञ के आयोजक श्री हनुमान दास जी महाराज अयोध्या धाम एवं मुख्य अतिथि कमलनयन दास जी महाराज, मणिराम दास छावनी (छोटी छावनी) श्री अयोध्या धाम व यज्ञाचार्य वाल्मीकि दास महाराज अयोध्या धाम से होगें। प्रख्यात कथा वाचिका नारायणी तिवारी अयोध्या धाम के द्वारा प्रतिदिन प्रवचन करेंगी। यज्ञ में अयोध्या धाम की रामलीला, 51 चलित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को मूर्तियां, मेला, झुला और जादूगर आदि का भी भव्य व्यवस्था रहेगी। पंचायत के मुखिया सह महायज्ञ के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि महायज्ञ को लेकर भव्य रुप से महा यज्ञ को कलश यात्रा जुलूस निकाली गई। जुलूस में हाथी घोड़े के साथ ही राम रस व भक्ति मय संगीतों से वातावरण को गुंजायमान बना दिया। उन्होंने बताया कि महायज्ञ में रामलीला व रासलीला का भी आयोजन किया गया है। बगहा नगर स्थित गंडक नदी से कलश भर पुनः कलश यात्रा जुलूस को महायज्ञ मंडप जुलूस को लाया गया। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण लेकर निकाली गई कलश यात्रा में शामिल महिलाएं के साथ विद्धान पंडितों ने पुजा अर्चना के उपरांत महायज्ञ की शुभारंभ कराई गई।वही इस कलश यात्रा में केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे, वाल्मिकीनगर सांसद सुनील कुमार,बगहा विधायक राम सिंह, एमएलसी भीष्म साहनी, भाजपा जिलाध्यक्ष अचिंत्य कुमार लल्ला,पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह,जदयू नेता राकेश सिंह, दयाशंकर सिंह भाजपा नेता रितु जायसवाल मनोज सिंह,कांग्रेस नेता जयेश सिंह,मेरा स्वाभिमान संस्था के अशोक राव सहित तमाम नेतागण एवं जनप्रतिनिधि शामिल रहे तो वही बगहा नगर में कलश यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता जयेश सिंह बगहा बज़ार के सड़को पर पानी पटाने के काम किया ताकि कलश लेकर जा रही कन्याएं,महिलाएं सहित श्रद्धालुओं को तेज ताप से कुछ राहत मिल सके।इस अवसर पर महायज्ञ के उपाध्यक्ष निखिल रंजन पांडेय उर्फ नन्हे पांडेय, कोषाध्यक्ष रमन सिंह उप कोषाध्यक्ष वृज किशोर सिंह, सचिव कामेश्वर सिंह, उपसचिव विनय प्रताप सिंह उर्फ मनोज सिंह, यज्ञ संयोजक बलिस्टर यादव, प्रमोद पांडेय, पैक्स अध्यक्ष पियूष सिंह, अजय कुमार सिंह, अरविंद सिंह, मनोज सिंह, दीपू सोनी, वार्ड सदस्य उपेन्द्र कुमार, रुपेश सिंह समेत हजारों हजार की संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण व समाजसेवी शामिल रहे