अंबेडकर जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई

अंबेडकर जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई
दैनिक पब्लिक पावर & सूर्या न्यूज़ 24 हरदोई
ब्लॉक संवाददाता सुनील कुमार
आज दिनांक 14 अप्रैल को नेहरू युवा केन्द्र हरदोई के तत्वावधान में नेहरू युवा मंडल सरसंड और प्रबुद्ध ज्ञान विकास समिति के सहयोग से अम्बेडकर जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आजम अली प्रदेश संगठन मंत्री भारतीय किसान यूनियन (सावित्री गुट) द्वारा माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया! जिसके बाद अशोक कुमार प्राचार्य राजकीय इंटर कालेज अमरोहा द्वारा एवं गांव के मदरसा के अध्यापक तारा देवी, विपिन कुमार, वंदना प्रजापति, मोहम्मद आयान, मोहम्मद साबान द्वारा अपने आप विचार व्यक्त किए, कार्यक्रम का संचालन युवा मंडल अध्यक्ष असीम अली व आयोजन पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक शाहीन फातिमा के द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत मे युवा मंडल अध्यक्ष असीम अली द्वारा अथितियों को अंग वस्त्र एवं वक्ताओं को सम्मानित कर कार्यक्रम का समापन हुआ