रामनवमी पर्व एवं चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन
बाल्मीकिनगर सांसद के पहल पर रामनवमी पर्व के अवसर पर लोकसभा क्षेत्र के आठ स्थानों पर भंडारे का हुआ आयोजन।
बिहार डेस्क/बगहा। रामनवमी का शुभ अवसर पर जननायक बैधनाथ प्रसाद महतो सेवा समिति के बैनर तले वाल्मीकि नगर लोकसभा अंतर्गत कुल आठ जगहों पर भंडारे का आयोजन वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार के निर्देश पर आयोजन किया गया है। जिसमें बैराटी स्थान बगहा दो प्रखंड अंतर्गत पूर्व बीडीसी एवं वर्तमान प्रदेश महासचिव अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के विनोद उरांव ,सांसद प्रतिनिधि एवं बकुली पचगांवा के पूर्व मुखिया उदय प्रकाश चौधरी एवं अन्य लोगों की उपस्थिति में भंडारे का आयोजन किया गया। वही मेला समिति के प्रमुख बैरागी सोनबरसा पंचायत के मुखिया सूरज सिंह ,जदयू अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र उरांव,बगहा जदयू प्रखंड प्रभारी मुरारी चौधरी पटेल , अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव अंजार अंसारी एवं चिउटाहा थाना अध्यक्ष उदय भानु सिंह के साथ काफी संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारी तथा पंचायत अध्यक्ष बकुली पचगांवा रंगलाल चौधरी,समाजसेवी हरिश्चंद्र, संजीत राम, बिरजाभार यादव ,सर्वजीत चौधरी तथा काफी संख्या में लोग मौजूदथे।