पुलिस उप – महानिरीक्षक, चंपारण क्षेत्र बेतिया द्वारा किया गया साइबर थाना का निरीक्षण।

पुलिस उप – महानिरीक्षक, चंपारण क्षेत्र बेतिया द्वारा किया गया साइबर थाना का निरीक्षण।र
बिहार डेस्क/बगहा।पुलिस उप महानिरीक्षक, चंपारण क्षेत्र बेतिया हरि किशोर राय द्वारा साइबर थाना का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया गया।इस दौरान चंपारण रेंज के डीआईजी को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया।चंपारण रेंज के डीआईजी के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगहा कुमार देवेंद्र सहित साइबर थानाध्यक्ष एवं थाने के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। चंपारण रेंज के डीआईजी ने साइबर थाना के संचिका का रखा-रखाव, लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन तथा विधि-व्यवस्था संधारण हेतु साइबर थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया साथ ही उन्होंने साइबर अपराध पर नियंत्रण और सतर्कता को लेकर आम लोगों में जागरूकता करने आदि के उपायों पर विस्तार से समीक्षा की। चंपारण रेंज के डीआईजी ने साइबर अपराध में संलिप्त सभी बदमाशों के आपराधिक इतिहास एकत्रित करने के साथ-साथ उनके द्वारा साइबर अपराध से अर्जित अकूत संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई के बारे में भी साइबर थाना को निर्देश दिया।बगहा पुलिस जिले में सक्रिय साइबर बदमाशों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में वैज्ञानिक अनुसंधान और ठोस साक्ष्य के आधार पर सभी बदमाशों को सजा दिलवा कर रहेगी। उक्त अवसर पर एसपी बगहा, एसडीपीओ,बगहा तथा अन्य पुलिस पुलिस पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित रहे।