तेज आंधी के बीच अचानक लगी भीषण आग ने बसवरिया पंचायत के पड़री गांव में मचाई तबाही,सैकड़ों घर जलकर हुआ राख।
बसवरिया पंचायत के पड़री गांव में शुक्रवार की शाम तेज आंधी के बीच अचानक लगी भीषण आग ने गांव में मचाई भारी तबाही।
बिहार डेस्क/बगहा।प्रखंड बगहा एक अंतर्गत बसवरिया पंचायत के पड़री गांव में शुक्रवार की शाम तेज आंधी के बीच अचानक लगी भीषण आग ने गांव में भारी तबाही मचा दी।समाचार के मुताबिक इस अगलगी की घटना में करीब 100 से अधिक घर पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं। इस हादसे में लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में अचानक धुएं का गुबार उठा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। गर्मी और तेज आंधी की वजह से आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को घर से सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। ग्रामीणों ने जब तक कुछ समझ पाते, तब तक पूरा इलाका आग की चपेट में आ चुका था।आगलगी घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया रहा।गांव में रोते-बिलखते परिवार, बच्चों की चीख-पुकार और महिलाओं की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। कई परिवारों का तो सब कुछ इस आग में स्वाहा हो गया पीड़ित लोगों का कहना है कि न कपड़े बचे, न राशन, न पैसे, सिर छुपाने तक की जगह नहीं बची हैं।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन के साथ अग्निशमन की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तेज आंधी और गांव की संकरी गलियों के कारण आग पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो रहा था। अग्निशमन दल के साथ-साथ पुलिस, प्रशासन, मेडिकल टीम और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी राहत और बचाव कार्य में जुटे रहे। बसवरिया पंचायत के मुखिया रौशन कुमार तिवारी ने बताया कि “आग इतनी भयावह थी कि सैकड़ों घर जलकर राख हो चुका हैं। प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों की सूची तैयार की जा रही है। पूरी कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द सभी पीड़ितों को अस्थायी शरण और भोजन की व्यवस्था दी जा सके।






