Uncategorized
Trending

बगहा एसपी ने चौतरवा थाना अंतर्गत डायल 112 का किया औचक निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

बगहा एसपी ने चौतरवा थाना अंतर्गत डायल 112 का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

बिहार डेस्क/बगहा। पुलिस अधीक्षक,बगहा सुशांत कुमार सरोज ने चौतरवा थाना अंतर्गत डायल 112 का औचक निरीक्षण किया और पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने डायल 112 की कार्यप्रणाली और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।बगहा एसपी ने निरीक्षण के दौरान डायल 112 गाड़ी पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों/पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे आपातकालीन कॉलों का त्वरित और प्रभावी ढंग से जवाब दें और पीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान करें। उन्होंने कहा कि डायल 112 की सेवाएं आम जनता के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं और इसका उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करना है। निरीक्षण के दौरान एसपी सुशांत कुमार सरोज ने डायल 112 के पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग आम जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और डायल 112 की सेवाएं इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 के कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और उन्हें अपनी सेवाओं में सुधार लाने के लिए प्रोत्साहित किया। निरीक्षण के दौरान एसपी की सख्ती से डायल 112 के पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया और वे और अधिक सक्रिय हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!