बगहा पुलिस की कार्रवाई में 31 अभियुक्त गिरफ्तार,75 वारंट व 06 कुर्की का हुआ निष्पादन।
बगहा पुलिस की कार्रवाई में 31 अभियुक्त गिरफ्तार,75 वारंट व 06 कुर्की का हुआ निष्पादन।

बिहार डेस्क/बगहा।बगहा पुलिस जिला में विगत 24 घंटा में 31 अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है,कुल 78 वारंट एवं 06 कुर्की का निष्पादन किया गया।उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज ने शनिवार को प्रेस रिलीज जारी करके दिया।उन्होंने बताया कि बगहा पुलिस द्वारा जेल भेजे गए अभियुक्तों की संख्या 31 हैं। जिसमें 126 बीएनएस में गिरफ्तारी 01,शराब के सेवन में गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या 04,शराब के साथ गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 01,अन्य कांड में गिरफ्तारी 03,वारंट में गिरफ्तारी 22 की हुई हैं।वही बगहा पुलिस द्वारा जांच किए गए वाहनों की कुल संख्या 504,शमन राशि 1,20,000 रूपये हैं।इसके साथ ही अवैध शराब में 05 लीटर देशी चुलाई शराब,8 लीटर बंटी बबली शराब, 69.12 लीटर अग्रेंजी शराब और 02 मोटरसाईकिल बरामद किया गया।शनिवार को बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज के निर्देशानुसार बगहा पुलिस जिला अंतर्गत विभिन्न चौक-चौराहों पर सघन वाहन जांच रोको-टोको अभियान चलाया गया। विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु बगहा पुलिस द्वारा आवागमन वाले वाहनों की सघन जांच की गई।इसके साथ ही बगहा पुलिस जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा,अपराध नियंत्रण एवं अपराधिक रोकथाम के दृष्टिकोण से सभी वित्तीय संस्थाओं का निरीक्षण बगहा पुलिस के द्वारा किया गयाl




