बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के निर्देशानुसार एस-ड्राइव के तहत एसपी ने रामनगर एवं बगहा थाना तथा रामनगर डायल 112 का किया औचक निरीक्षण।
बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के निर्देशानुसार एस-ड्राइव के तहत एसपी ने रामनगर एवं बगहा थाना तथा रामनगर डायल 112 का किया औचक निरीक्षण।
बिहार डेस्क/बगहा।बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के निर्देशानुसार रविवार की शाम एस-ड्राइव के तहत पुलिस अधीक्षक, बगहा सुशांत कुमार सरोज द्वारा रामनगर एवं बगहा थाना तथा रामनगर डायल 112 का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों का जायजा लिया और उनसे आवश्यक जानकारी प्राप्त भी किए।ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को विधि व्यवस्था को दुरुस्त बनाने का निर्देश दिए।इस दौरान उन्होंने रामनगर थाना एवं बगहा थाना के लंबित कांडों में गिरफ्तारी करने हेतु टीम बनाकर कार्रवाई करने का आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने डॉयल 112 पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को अलर्ट मोड में रहने और इमरजेंसी कॉल पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया साथ ही क्षेत्रों में पुलिस गस्ती करने का भी निर्देश दिया। एसपी ने रामनगर थाना में सहायक पुलिस अधीक्षक,रामनगर दिव्यांजली जायसवाल,अंचल पुलिस निरीक्षक, रामनगर और रामनगर थानाध्यक्ष और बगहा थाना में थानाध्यक्ष अनिल कुमार को आवश्यक निर्देश दिए।एसपी ने रामनगर और बगहा थाना के पुलिस पदाधिकारियों को लंबित कांडों का समय से निष्पादन करने के निर्देश दिए।इस निरीक्षण का उद्देश्य बगहा पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार लाना और लंबित मामलों का निष्पादन करना है। इससे पहले भी एसपी ने रामनगर थाना और पुलिस निरीक्षक रामनगर अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था और लंबित कांडों के निष्पादन का निर्देश दिया था।








