E-PaperMake it ModernMobile PhonesNew LookPolice Good WorkReviewsTravelक़ानूनी जानकारीटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़
Trending

चंपारण रेंज के डीआईजी के निर्देश पर एस ड्राइव अभियान के तहत बगहा में सघन वाहन जांच और औचक निरीक्षण।

पुलिस उप-महानिरीक्षक के निर्देश पर एस ड्राइव अभियान के तहत बगहा में सघन वाहन जांच और औचक निरीक्षण।

बिहार डेस्क/ बगहा।पुलिस उप-महानिरीक्षक, चंपारण क्षेत्र, बेतिया हरकिशोर राय के निर्देश पर शनिवार को एस ड्राइव अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक,बगहा सुशांत कुमार सरोज ने बगहा पुलिस जिला अंतर्गत भितहां थाना का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी बगहा कुमार देवेंद्र एवं स्थानीय थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।इस दौरान उन्होंने लंबित कांडों में गिरफ्तारी करने और वारंटियों के विरुद्ध ग्राम वार अभियुक्तों की सूची तैयार कर टीम बनाकर गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया। एसपी ने थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को त्वरित कार्रवाई करने का आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है।एस ड्राइव अभियान के तहत धनहां, बगहा तथा नदी थाना चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच किया गया। इस दौरान पुलिस ने वाहनों की जांच की और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि एस ड्राइव अभियान के तहत पुलिस की सक्रियता और सख्ती से अपराधियों में हड़कंप मच गया है और आम जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। उन्होंने कहा कि पुलिस का प्रयास होगा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!