खनन माफियाओं से यारी रामनगर थानाध्यक्ष ललन कुमार को पड़ा महंगा,चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय ने रामनगर थानाध्यक्ष को किया निलंबित।
खनन माफियाओं से यारी रामनगर थानाध्यक्ष ललन कुमार को पड़ा महंगा,चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय ने रामनगर थानाध्यक्ष को किया निलबित।
बिहार डेस्क/बगहा/रामनगर।पश्चिम चंपारण रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) हरकिशोर राय ने रामनगर थाने के थानाध्यक्ष ललन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है साथ ही पुलिस अधीक्षक,बगहा लागे की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया हैं। रामनगर थानाध्यक्ष ललन कुमार पर खनन माफियाओं के प्रति वफादारी और वन विभाग की टीम पर हुए हमले के मामले में लापरवाही बरतने का आरोप है।बता दें कि बगहा जिले के मठिया गांव में विगत 12 मई को अवैध खनन की सूचना पर वन विभाग की टीम छापेमारी करने पहुंची थी।जहां खनन माफियाओं ने धारदार हथियारों से टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में वनपाल बृजलाल कुमार बैठा सहित 7 लोग घायल हुए थे। वहीं हमलावरों ने सरकारी वाहन और कर्मियों के मोबाइल को भी क्षति पहुंचाए थे।डीआईजी हरकिशोर राय ने बताया कि रामनगर थानाध्यक्ष ललन कुमार ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से नहीं किया और अवैध खनन गतिविधियों में शामिल माफियाओं को परोक्ष रूप से संरक्षण दिया। इसके अतिरिक्त, वन विभाग की कार्रवाई के दौरान जब टीम पर हमला हुआ,तो उन्होंने कोई सख्त कदम नहीं उठाया।माना जा रहा है कि डीआईजी स्तर से हुई इस कार्रवाई का संदेश साफ है कि प्रशासन अब अवैध खनन और उससे जुड़े भ्रष्टाचार पर कठोर रुख अपनाएगा। इस मामले में आगे की जांच जारी है।प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, जल्द ही रामनगर थाने में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी। वहीं वन विभाग की ओर से भी इस पूरे घटनाक्रम को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
