06 अभियुक्त गिरफ्तार,21 वारंट का हुआ निष्पादन।
बगहा पुलिस ने 594 वाहन जांच करते हुए 87,500 रूपये का काटा गया चालान।
06 अभियुक्त गिरफ्तार,21 वारंट का हुआ निष्पादन।
बगहा पुलिस ने 594 वाहन जांच करते हुए 87,500 रूपये का काटा गया चालान।
बिहार डेस्क/बगहा।बगहा पुलिस जिला में विगत 24 घंटा में 06 अभियुक्त गिरफ्तारी की गई है,कुल 21 वारंट का निष्पादन किया गया।उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज ने बुधवार को प्रेस रिलीज जारी करके दिया।उन्होंने बताया कि बगहा पुलिस द्वारा जेल भेजे गए अभियुक्तों की संख्या 06 हैं। जिसमें शराब के साथ में गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 01, हत्या के प्रयास में गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 01,वारंट में गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या 04 की हुई हैं।इसके साथ ही एक ट्रैक्टर ट्रॉली सहित बालू लदा हुआ जब्त किया गया ।वही बगहा पुलिस द्वारा जांच किए गए वाहनों की कुल संख्या 594 शमन राशि 87,,500 रूपये हैं।इसके साथ ही बुधवार को बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज के निर्देशानुसार बगहा पुलिस जिला अंतर्गत विभिन्न चौक-चौराहों पर सघन वाहन जांच रोको-टोको अभियान चलाया गया। विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु बगहा पुलिस द्वारा आवागमन वाले वाहनों की सघन जांच की गई।इसके साथ ही विभिन्न थाना क्षेत्र में अवस्थित बैंकों का संबंधित थाना द्वारा पेट्रोलिंग गाड़ी से चेकिंग किया गया।एसपी,बगहा सुशांत कुमार सरोज द्वारा पुलिस मुख्यालय में जनता दरबार में कई जन सुनवाई किए एवं परिवादियों की शिकायतों के निस्तारण हेतु संबन्धित थाना के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देशित किया।





