बगहा पुलिस की कार्रवाई में 02 अभियुक्त गिरफ्तार,90 लीटर देशी चुलाई शराब जब्त,28 वारंट का हुआ निष्पादन।
बगहा पुलिस की कार्रवाई में 02 अभियुक्त गिरफ्तार,90 लीटर देशी चुलाई शराब जब्त,28 वारंट का हुआ निष्पादन।
बिहार डेस्क/बगहा।बगहा पुलिस जिला में विगत 24 घंटा में 02 अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है,कुल 28 वारंट का निष्पादन किया गया।उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज ने बुधवार को प्रेस रिलीज जारी करके दिया।उन्होंने बताया कि बगहा पुलिस द्वारा जेल भेजे गए अभियुक्तों की संख्या 02 हैं। जिसमें शराब के सेवन में गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 01, शराब के साथ गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 01 हुई हैं।इसके साथ अवैध शराब की बरामदगी में 90 लीटर देशी चुलाई शराब जब्त किया गया है।एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि बगहा पुलिस द्वारा जांच किए गए वाहनों की कुल संख्या 548 शमन राशि 82,500 रूपये हैंऔर एक मोटरसाईकिल बरामद किया गया है।इसके साथ ही बुधवार को बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज के निर्देशानुसार बगहा पुलिस जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु बगहा पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच की गई।




