बगहा पुलिस की कार्रवाई में 11अभियुक्त गिरफ्तार,01 एकनाली बंदूक,01 दोनाली बंदूक,गोली जीरा 85,12 बोर का 48 बरामद।
बगहा पुलिस की कार्रवाई में 11अभियुक्त गिरफ्तार,01 एकनाली बंदूक,01 दोनाली बंदूक,गोली जीरा 85,12 बोर का 48 बरामद।
बिहार डेस्क/बगहा।बगहा पुलिस जिला में विगत 24 घंटा में 11 अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है,कुल 32 वारंट एवं 01कुर्की का निष्पादन किया गया।उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज ने शुक्रवार को प्रेस रिलीज जारी करके दिया।उन्होंने बताया कि बगहा पुलिस द्वारा जेल भेजे गए अभियुक्तों की संख्या 11 हैं। जिसमें शराब के सेवन में गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या 01,शराब के साथ गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या 02,आर्म्स एक्ट में गिरफ्तारी 02,हत्या के प्रयास में गिरफ्तारी 01,वारंट में गिरफ्तारी 05 की हुई हैं।इसके साथ ही अवैध शराब में 07 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया और आर्म्स एक्ट मामले में 01 एकनाली बंदूक ,01 दोनाली बंदूक,85 गोली जीरा,12 बोर का 48 बरामद किया गया।उन्होंने बताया कि बगहा पुलिस द्वारा जांच किए गए वाहनों की कुल संख्या 607 शमन राशि 1,01,000 रूपये हैं।इसके साथ ही शुक्रवार को बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज के निर्देशानुसार बगहा पुलिस जिला अंतर्गत विभिन्न चौक-चौराहों पर सघन वाहन जांच रोको-टोको अभियान चलाया गया। विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु बगहा पुलिस द्वारा आवागमन वाले वाहनों की सघन जांच की गई।इसके साथ ही विभिन्न थाना क्षेत्र में अवस्थित बैंकों का संबंधित थाना द्वारा पेट्रोलिंग गाड़ी से चेकिंग किया गया।



