E-PaperNew LookPolicticsReviewsपॉलिटिक्सबिहारलोकल न्यूज़
Trending

आगामी 18 जुलाई को मोतिहारी में पीएम मोदी के आगमन को लेकर बेतिया में विशेष जनसंपर्क एवं प्रचार अभियान की शुरुआत की गई।

आगामी 18 जुलाई को मोतिहारी में पीएम मोदी के आगमन को लेकर बेतिया में विशेष जनसंपर्क एवं प्रचार अभियान की शुरुआत की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन चंपारण की पावन भूमि के लिए ऐतिहासिक अवसर— भाजपा नेता राहुल कुमार।

बेतिया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 18 जुलाई,शुक्रवार को मोतिहारी आगमन को लेकर नगर निकाय प्रकोष्ठ,भाजपा बेतिया द्वारा मंगलवार को एक विशेष जनसंपर्क एवं प्रचार अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत दर्जनों प्रचार वाहनों को भाजपा नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रभारी राहुल कुमार ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आगमन चंपारण की पावन भूमि के लिए ऐतिहासिक अवसर है। आम जनता का समर्थन और उत्साह यह दर्शाता है कि देश के विकास और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में हर नागरिक सहभागी है। यह अभियान इसी जनभावना को सशक्त करने का माध्यम है। इन प्रचार वाहनों के माध्यम से आम जन तक कार्यक्रम की सूचना पहुँचाना और अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। वहीं नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक केशव राज सिंह ने कहा नगर निकाय प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने घर-घर और गली-गली जाकर लोगों को आमंत्रण देने का बीड़ा उठाया है। हम संकल्पित हैं कि गांधी मैदान में ऐतिहासिक जनसैलाब प्रधानमंत्री जी के स्वागत में उमड़े। इस अभियान के शुभारंभ के दौरान प्रमुख रूप से पूर्वी मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता,विनोद चौहान, नीरज तिवारी,अनिल सर्राफ,जयप्रकाश कुमार, विजय कुमार,कृष्ण मुरारी,राहुल,लालबाबू कुमार,श्रवण कुमार,अमित मिश्र सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!