CrimeE-PaperMake it ModernPolice Good WorkReviewsTechnologyबिहारलोकल न्यूज़
Trending

रायबारी महुअवा पंचायत के पूर्व मुखिया के रहस्यमयी मौत, एसडीपीओ ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट, हथियार जब्त। 

रायबारी महुअवा पंचायत के पूर्व मुखिया के रहस्यमयी मौत, एसडीपीओ ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट, हथियार जब्त।

बिहार डेस्क/बगहा/चौतरवा। बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना क्षेत्र स्थित रायबारी – महुअवा पंचायत के पूर्व मुखिया अरविंद लाल श्रीवास्तव और उनकी पत्नी की रहस्यमयी मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। बुधवार की शाम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एफ एस एल की टीम ने रायबारी महुअवा गांव में पहुंच कर जांच कर घटना में प्रयुक्त हथियार को बरामद कर लिया है। तथा दो लोगों को गिरफ्तार भी पुलिस ने कर ली है। घटना की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगहा कुमार देवेंद्र ने चौतरवा थाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर दी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों लोगों को साक्ष्य छुपाने के आरोप में एफ आई आर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में बगहा भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व मुखिया आर्थिक तंगी के कारण अपने और पत्नी की आत्म हत्या कर लिया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो वर्षों से पूर्व मुखिया अरविंद लाल श्रीवास्तव कैंसर जैसी घातक बीमारी से पीड़ित थे। तथा उनकी इलाज महावीर कैंसर अस्पताल पटना में चल रहा था।लोगों की माने तो पूर्व मुखिया अरविंद लाल श्रीवास्तव तीन सौ बिगहा भूमि के मालिक थे। परंतु मसान नदी के कटाव से उक्त सभी जमीन मसान नदी के आगोश में चला गया।तबसे वे आर्थिक तंगी में आ गयें। तथा विवश और मजबूर होकर इतनी बड़ी दर्दनाक एवं खौफनाक घटना को अंजाम देकर पति-पत्नी मौत की साये में सो गए।स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व मुखिया अरविंद लाल श्रीवास्तव जमींदार के साथ ही एक बहुत बडे़ समाजसेवी व्यक्ति थे। उनके सामाजिक सरोकार और पुलिस को बेहतर सहयोग के लिए बगहा एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन और पुलिस महानिरीक्षक मुजफ्फरपुर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बगहा कुमार देवेंद्र ने बताया कि घटना स्थल से पुलिस ने एक सुसाइड नोट को बरामद की है। उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट में पूर्व मुखिया अरविंद लाल श्रीवास्तव ने अपनी आर्थिक तंगी बताया है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की जांच हर पहलू पर सुक्ष्मता पूर्वक कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!