बगहा में द स्टूडेंट हेल्प प्वाइंट & बगहा साइबर जोन का हुआ भव्य शुभारंभ।
बगहा में द स्टूडेंट हेल्प प्वाइंट & बगहा साइबर जोन का हुआ भव्य शुभारंभ।

बगहा।बगहा नगर के पारस कॉम्प्लेक्स मेन रोड बगहा 01 में द स्टूडेंट हेल्प प्वाइंट & बगहा साइबर जोन का भव्य शुभारंभ नगर सभापति पुष्पा कुमारी गुप्ता,उपसभापति रश्मि रंजन एवं कांग्रेस नेता जयेश मंगल सिंह ने सयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया। कांग्रेस नेता जयेश मंगल सिंह ने बताया कि द स्टूडेंट हेल्प प्वाइंट & बगहा साइबर जोन के शुभारंभ होने से यहां के छात्रों और लोगों को काफी सुविधा होगी।द स्टूडेंट हेल्प प्वाइंट में छात्रों को कैरियर गाइडेंस के साथ ही विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में एडमिशन ले सकते हैं और साइबर इंटरनेट केंद्र में छात्रों और स्थानीय लोगों को ऑनलाइन फॉर्म भरने या किसी तरह सुविधाओं के लिए सहायता प्रदान करेगी।वही द स्टूडेंट हेल्प प्वाइंट के फाउंडर ई. नवीन कुमार ने बताया कि बगहा के छात्र-छात्राओं के लिए उच्चतम डिग्री प्राप्त करने के लिए द स्टूडेंट हेल्प प्वाइंट मील का पत्थर साबित होगा। दसवीं और बारहवीं वर्ग पासआउट छात्र-छात्रा जिस किसी विषय से ग्रेजुएशन करना चाहते हैं वे द स्टूडेंट हेल्प प्वाइंट में आकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के माध्यम से निःशुल्क कोर्स कर सकते हैं।बगहा के इस केंद्र के माध्यम से छात्रों को शैक्षिक सहायता, कैरियर मार्गदर्शन और अन्य संबंधित सेवाएं मिल सकती हैं।द स्टूडेंट हेल्प प्वाइंट & बगहा साइबर जोन के को-फाउंडर गौरव कुमार और सौरभ कुमार ने बताया कि बगहा में द स्टूडेंट हेल्प प्वाइंट & बगहा साइबर जोन के रूप में छात्रों की सहायता और मार्गदर्शन के एक नए अध्याय की शुरुआत की गई हैं। यह केवल एक कंसल्टेंसी नहीं, बल्कि हर छात्र-छात्रा का भरोसेमंद साथी होगा। जहां सभी को कैरियर गाइडेंस,एडमिशन सपोर्ट,ऑनलाइन फॉर्म फील-अप हेल्प,स्कॉलरशिप और भी बहुत कुछ शामिल हैं।इसके साथ ही बगहा साइबर जोन के माध्यम से छात्रों एवं लोगों को ऑनलाइन कार्यों की सुविधा मिलेगी।जो छात्रों और स्थानीय लोगों की विभिन्न प्रकार की सहायता और सुविधाएं प्रदान करेगा।मौके पर राकेश सिंह,दयाशंकर सिंह,नंदेश पाण्डेय,मोहन साहू मनोज साहू,रितु जायसवाल,विनय मिश्र,भास्कर दिवाकर ,विनय यादव,बिंदेश्वर गुप्ता आदि तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे।


